Breaking News
विहिप द्वारा गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश के पेयजल हेतु नगर में लगवाई 101 पानी की टंकियां, डीएम व एसपी ने नारियल फोड़ कर किया भव्य लोकार्पण

हाथरस । भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों के समक्ष उत्पन्न जल संकट को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद द्वारा सेवा, संवेदना एवं मानवता से प्रेरित “101 पानी की टंकियों के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
इस पुनीत अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, गौमाता एवं प्रभु श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अतुल वत्स रहे। उन्होंने इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि जीवों के प्रति करुणा एवं सेवा ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है। उन्होंने आमजन से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पी. एन. दीक्षित (मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस) की विशेष उपस्थिति भी रही। उन्होंने इस अभियान को जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभय प्रताप सिंह (प्रांत सह मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत) ने कहा कि “जीव सेवा ही ईश्वर सेवा है और सेवा कार्य ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।”

101 पानी की टंकियों का लोकार्पण जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत सम्पन्न किया गया।

इसके उपरांत नगर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 101 पानी की टंकियों की स्थापना की गई, जिससे भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत मिल सकेगी। जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उमाकांत जी (विभाग संगठन मंत्री), मुकेश सूर्यवंशी जी (प्रांत सामाजिक समरसता टोली सदस्य), भानु प्रताप सक्सेना जी (जिला अध्यक्ष), कैलाश कूलवाल जी, अमित भार्गव जी (जिला उपाध्यक्ष), पवन जी, अमरदीप जी (जिला सह मंत्री), अमित कुशवाह जी (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), चेतन यादव जी (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), तरुण शर्मा जी (जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख), संजय गर्ग जी (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता जी (नगर मंत्री), दीपू वार्ष्णेय जी, प्रशांत खंडेलवाल जी, दाऊ दयाल वर्मा जी (नगर सह मंत्री), विक्रांत सोनी जी (नगर सुरक्षा प्रमुख), महक रावत जी (जिला संयोजिका), प्रियांशी वार्ष्णेय जी (जिला सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), हर्षित गौड़ जी (विभाग संयोजक, हरिगढ़ व मथुरा), अनमोल अग्निहोत्री जी (जिला संयोजक), गौरव प्रजापति जी (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), लक्ष्मण दीक्षित जी (नगर संयोजक), हिमांशु उपाध्याय जी, प्रिंस अरोड़ा जी (नगर सह संयोजक), मोनू जी, राहुल जी, अंकित उपाध्याय जी (प्रखंड संयोजक, सासनी), गोविंदा जी, इशू जी, सिद्धार्थ जी, कृष्णकांत रावत जी, मोहित चौहान जी, अंशू जी, सुमित, नरेश वर्मा जी, पदम सिंह जी, देवेंद्र जी, जय शर्मा जी (अध्यक्ष, भारत विकास परिषद), दीपक भारद्वाज (रोटी बैंक), नगर संघचालक मा० डॉ० पी० पी० सिंह जी, ADHR के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय जी, मोहित गौड़ जी, गौरव प्रधान जी, नवीन प्रधान जी, निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी, आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ० सुनील दीक्षित जी, विश्व आयुर्वेद परिषद के वैद्य मोहन बृजेश जी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निरंतर ऐसे सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा किया गया।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page