Breaking News
डिफेंस कोऑर्डिनेशन कमेटी आगरा द्वारा 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कर्मचारी यूनियन आगरा द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया मजदूर दिवस

हाथरस/ आगरा।ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन की डिफेंस कोऑर्डिनेशन कमिटी आगरा द्वारा 509 आर्मी बेस वर्कशॉप के परिसर में डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा विशिष्ट अतिथि “ए आई डी ई एफ” की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के मसीहा साथी जयप्रकाश नारायण, साथी ऐस ऐम जोशी , साथी ऐस ऐम बनर्जी, साथी सैमुअल अगस्टीन, साथी डी लोबो, साथी के ऐम मेथ्यू, को माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के मसीहा साथी “अमर रहे” “अमर रहे” मई दिवस के अमर शहीदों को “लाल सलाम” “लाल सलाम” “इंकलाब जिंदाबाद” :मजदूर एकता जिंदाबाद” के बीच महामंत्री भगवत प्रसाद शर्मा द्वारा आगरा के सभी सुरक्षा संस्थानों से आए हुए साथियों को पुष्प अर्पित करने के लिए अनुरोध किया। कामरेड सुधविचार व्यक्त करते हुए CODAgra,, MESUPAria , Airforskharia, Drdo,, ÒefHazratpur, आदि
अधिकतर वक्ताऔ ने जहां मई दिवस पर अपने विचार रखें वहीं अधिकतर 29 श्रम कानून को समाहित करके नए कर श्रम को जो 21 नवंबर 2025 से मोदी सरकार द्वारा प्रभावित कर दिए गए हैं जो कर्मचारी के हित में नहीं है इनमें वेतन संहिता 2019 और मजदूरों के समय पर भुगतान से संबंधित है। दो औद्योगिक संबंध संहिता 2020 यह ट्रेड यूनियन और उद्योग विभाग और काम की स्थितियों से संबंधित है। 3 सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 इपीएफ, एसआई एस, पेंशन , और जीग/ प्लेटफॉर्म वर्कस की सुरक्षा से संबंधित है।
4-व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य संहिता 2020 यह कार्य स्थल पर सुरक्षा स्वास्थ्य और काम करने के घंटे से संबंधित है।
डॉक्टर शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि श्रमिक संगठनों द्वारा इसका निरंतर विरोध किया जा रहा है। यह पूजीपतियों को मनमानी करने, काम के समय की सीमा को 8 घंटे से 12 घंटे किए जाने ,श्रम संगठनों के अधिकारों “हड़ताल” आदी पर रोक लगाने की एक बड़ी सोची समझी योजना है। श्रम संगठनों द्वारा निरंतर विरोध किया जा रहा है।
1886 मैं अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे का मजदूरी कार्य को लेकर जो हड़ताल की गई थी जिसमें 8 श्रमिक नेता शहीद भी हुए ,कुछ समय 8 या 9 कार्य दिवस।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में 8 घंटे का कार्य दिवस कानूनी रूप से 1938 में गैर लेबर स्टैंडर्ड एक्ट के तहत बनाया गया।
भारतवर्ष में डॉ अंबेडकर ने श्रम मंत्री के रूप में अंतरराष्ट्रीय संगठन के मांगों के आधार पर 8 घंटे काम 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन के सिद्धांत तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन के मानव के आधार पर 8 घंटे कार्य दिवस का कानून बनाया गया ।सुरक्षा संस्थानों से आए प्रभु दयाल लावानिया, भोलाराम पूर्व उपाध्यक्ष, यूनियन के महामंत्री भगवत प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव सितेश कुमार, जेसीएम मेंबर योगेश कुमार, विपिन किशोर दुबे,सुरेंद्र सिंह , मुरारी लालजी, सीओडी के अध्यक्ष दिनेश कुमार जाखड़ ,राम मोहन यादव फेडरेशन कार्यकारिणी, एमपी सिंह बघेल, ऐमी ऐस रमेश शर्मा, कप्तान सिंह नवीन राजपूत, आदि द्वारा विचार व्यक्त किए गए।
अध्यक्षता डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा सफल संचालन महामंत्री भगवत प्रसाद शर्मा द्वारा सफल संचालन किया गया, नरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इंकलाब जिंदाबाद मजदूर एकता जिंदाबाद ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन जिंदाबाद के नारों से 509 आर्मी बेस वर्कशॉप का परिशर गूंजायमान हो गया। जलपान की व्यवस्था के बाद मई दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page