Breaking News
पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता का विशेष श्रमदान अभियान

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं श्रम कर नालों की सफाई करते हुए मजदूर दिवस को सार्थक रूप से मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उनके कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन के बाहर से की, जहां नालों में गंदगी जमी हुई थी। इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने स्वयं नालों की सफाई कर यह संदेश दिया कि समाज में श्रम का सर्वोच्च महत्व है और हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस का वास्तविक अर्थ तभी सिद्ध होता है जब हम स्वयं श्रम कर समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और श्रम करने वालों के प्रति सम्मान का भाव रखें।
इस अभियान में वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, भाई चांद सहित अन्य साथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान जब स्थानीय लोगों ने पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को स्वयं नालों की सफाई करते हुए देखा, तो उन्होंने इस पहल की सराहना की
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ श्रम के महत्व को भी प्रभावी ढंग से समाज के सामने प्रस्तुत किया गया।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page