Breaking News
बुलेट और बाइक की आमने सामने की टक्कर में माँ बेटे हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ के पास सोमवार को बुलेट और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी राधेश्याम निवासी मोहानपुरा थाना चंदपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमारी अपने बेटे के साथ महो से बाइक द्वारा वापस अपने घर चंदपा लौट रही थीं, तभी रास्ते में बुलेट और उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे दोनों घायल हो गए, जबकि महिला राजकुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से हाथरस के बंगला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

विद्यापीठ में बनाए गये नवनिर्मित कमरों का हुआ भूमि पूजन

सासनी। विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विस्तार के लिए चार नए कमरे और एक बरामदे के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। इस निर्माण कार्र के शुभारंभ में विद्यालय में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ कर भूमि पूजन संपन्न हुआ।
सोमवार को भूमि पूजन का आयोजन वै़द्य पंडित गोकुल चंद्र फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी इंजी. कृष्ण चंद्र शर्मा ने किया। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में आहूतियां दी। प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, निर्माण में आने वाली बाधाओं को रोकना और भूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक और सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में और सुधार हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। इनमें विद्यालय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, रामलीला कमेटी सासनी के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य कृष्णकांत शर्मा, कन्या इंटर कॉलेज सासनी की प्रधानाचार्या डॉ. उमा सिंह, नगर पंचायत सासनी के सभासद दीपक शर्मा और अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार नीमा शामिल थे। अतिरिक्त, राम निवास शर्मा, श्री लाल शर्मा, पूर्व शिक्षिका सुधा शर्मा, कु. वृंदा शर्मा, इंजी. संजय कुमार अग्रवाल, डॉ. स्मिता अग्रवाल और योगेश कुमार माहौर ने भी आहुति देकर विद्यालय की प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा ने व्यवस्थाएं संभालीं।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तौफीक आलम बने सिकंदराराऊ ब्लॉक अध्यक्ष एवं दयाशंकर महामंत्री

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर सिकंदराराऊ में किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने की। बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु आवश्यक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उपस्थित विकास खंड सिकंदराराऊ के शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से तौफीक आलम को ब्लॉक अध्यक्ष, दयाशंकर को ब्लॉक महामंत्री तथा श्रीमती नीरू को महिला उपाध्यक्ष नामित किया गया।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष तौफीक आलम ने शिक्षक हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ0 संजय गौतम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमल शर्मा, मीनाक्षी सिंह, उमेश सारस्वत, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष अजीत राना, अजय कुमार सिंह, जय किशन, सत्यप्रकाश, मुकुल गुप्ता, दीपेश कुमार, सुखदेव सिंह, शुभम कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

युवा तकनीकी का सही उपयोग करें तो जल्द बनेगा विकसित भारत – डॉ. पुष्पेंद्र सिंह

हाथरस। सासनी विज्ञान क्लब ने उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की मुख्य अतिथि विवेश सेंगर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सासनी रहे। मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र रहे।
सोमवार को अयोजित कार्रक्रम में समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हम सन 1999 से हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाते आ रहे हैं। यह दिवस हम सन 1998 में आज ही के दिन हुए सफल परमाणु परीक्षण की स्मृति में मनाते हैं। आज ही के दिन हंस एवं त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था। 11 मई भारत के वैज्ञानिक आत्मविश्वास और तकनीकी शक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि विज्ञान और तकनीक केवल मशीनें नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। विवेश सेंगर ने कहां कि पोखरण परमाणु परीक्षण, चंद्रयान, मंगलयान, डिजिटल इंडिया, न्च्प् और ।प् जैसी उपलब्धियों ने भारत को विश्व मंच पर मजबूत पहचान दिलाई है। सुभाष चंद्र ने बताया आज स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन शिक्षा, वर्चुअल लैब और। आधारित शिक्षण ने सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बना दिया है। विमलेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता बनना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान खोजने की आदत ही बड़े आविष्कारों का आधार बनती है। नेहा ओझा ने कहा कि सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, जल संरक्षण तकनीक और कचरा प्रबंधन जैसे प्रयास सतत विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रीति सेंगर ने बताया तकनीक अब गाँवों तक पहुँच चुकी है। ज्योति सेंगर ने कहा कि किसान मौसम, बीज, सिंचाई और बाजार की जानकारी मोबाइल से प्राप्त कर रहे हैं। अंत में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हर्ष, रश्मि, हर्षित, वंश, रिजवाना, अमृता, मोहित, विमल आदि विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रानी शशि दिवाकर के मार्गदर्शन में संविलियन विद्यालय मलेशिया धनौरा अमरोहा उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तेलंगाना आंध्र प्रदेश दिल्ली के सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भुवनेश प्रताप सिंह का सराहनीय तकनीकी सहयोग रहा।

सासनी के कोतवाली चौराहा पर गोल चक्कर बनाकर लगे सम्राट अशोक की प्रतिमा , दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन

हाथरस। जनपद हाथरस के कस्बा सासनी के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थिति के कस्बा सासनी के कोतवाली चौराहा पर गोल चक्कर बनाकर देश के महान राजा सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के कस्बा सासनी के कोतवाली चौराहा पर अक्शर जाम की समस्या बनी रहती है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों व किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देते समय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, युवा समाजसेवी भूपेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार कुशवाहा, भूदेव कुशवाहा,डॉ रामवीर कुशवाहा ,भीष्मपाल कुशवाहा,रामस्वरूप कुशवाहा, नाजिर कुशवाहा,वेद प्रकाश कुशवाहा,नेमपाल कुशवाहा,के अलावा कुशवाहा,प्रकाश कुशवाहा ,प्रमोद कुशवाहा,समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समाचार एवँ विज्ञापन के लिये संपर्क करें -आशीष सेंगर 9319426268

महिला थाना में मनाया गया मदर्स डे, थाना प्रभारी रितु तोमर का हुआ सम्मान

हाथरस। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) की ओर से रविवार को महिला थाना हाथरस पहुंचकर महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर दिन मां का ही होता है। उन्होंने कहा कि आज मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी देख नाराज हुये सीएमओ

हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था एवं स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया गया। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाडपुर का निरीक्षण किया, जहां डॉ. रश्मि सेंगर, फार्मासिस्ट सुनील कुमार, स्टाफ नर्स जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि रविवार को अब तक 6 मरीजों की ओपीडी की जा चुकी थी, जबकि प्रतिदिन लगभग 45 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि ईडीएल के अनुसार 195 दवाओं के सापेक्ष 155 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इस पर सीएमओ ने शेष दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्र पर एआरवी की 4 एवं एएसवी की 5 मात्रा उपलब्ध पाई गईं। वहीं मार्च माह से अब तक 29 और अप्रैल माह में 5 डिलीवरी कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्तापुर बदन का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल वार्ष्णेय निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले, हालांकि कुछ देर बाद वह उपस्थित हो गए। फार्मासिस्ट शैलेन्द्र सिंह, स्वीपर संजय कुमार मौजूद मिले, जबकि सुनीता कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दवाओं की उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि ईडीएल के अनुसार 163 दवाओं के सापेक्ष 155 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। वहीं ओपीडी पंजिका व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई, जिस पर क्षेत्रीय नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ को नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने डॉ. कुनाल वार्ष्णेय के विलंब से केंद्र पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी महौ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र पर निर्माण संबंधी आवश्यक कार्य नियमानुसार कराए जाने के भी निर्देश दिए।

समाज की अशुद्धियों की आत्म शुद्धी की सेवा कर रही हैं ब्रहमाकुमारी बहिने – डॉ बबीता चौहान ,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आनंदपुरी केंद्र का हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

सकारत्मक विचारों का केंद्र बन गया है ब्रह्माकुमारी संस्थान – गोविन्द भाई विभाग प्रचारक आर आर एस
हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों के स्वागत से हुआ | पीत वस्त्र एवं पुष्पों द्वारा स्वागत किया गया|
बालिका लक्ष्मी ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया|
तत्पश्चात मन्दिरों के पुजारियों एवं आचार्यों का अभिनन्दन किया गया| इनमैं पंडित गणेश वशिस्ठ नवग्रह के महंत दिनेश शर्मा , पंडित आशीस शर्मा , पंडित सुरेश , पंडित मनौज शर्मा , पंडित श्री श्याम ,पंडित गौतम आदि शामिल थे |
इस अवसर पर दिल्ली से पधारे बी के ओमकार भाई ने सकारात्मक सोच रखकर किस प्रकार तनावमुक रहा जाये पैर चर्चा की | सारा परिवार अपना है , संसार अपना है लेकिन सबके संस्कार अपने हैं यह सोच रखकर ही स्वयम को और सर्व को संतुस्ट किया जा सकता है|


ब्रह्मा वत्शों से खचाखच भरे गेस्ट हाउस मैं मुख्य अथिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह चौहान ने अपने उदबोधन मैं कहा कि भले ही आज सभी अति बिजी हों लेकिन थोडा समय निकाल कर अपने बच्चों सहित योग और संस्कार शुद्धी के लिए ब्रह्माकुमारी केंद्र पर जरुर जाइये| यह शरीर और मन को शुद्धी के केंद्र हैं |
आर आर एस के विभाग प्रचारक भाई गोविन्द ने ब्रहमाकुमारी संगठन की प्रसंशा करते हुए कहा किआज सकारत्मक विचारों का केंद्र बन गया है ब्रह्माकुमारी संस्थान | आगे चलकर के लिए सकारत्मक उर्जा का केंद्र बन जाएग|
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय , देवेन्द्र मोहता , अवधेश सिंह बनवारीपुर वाले बनवारीपुर वाले, अनिल कुमार वार्ष्णेय तेल वाले, कवि चिंतन , ब्रज कला केंद्र अध्यक्ष चन्द्र गुप्त विक्रमादित्य सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंद पूरी केंद्र के वार्षिकोत्सव की बी के शांता बहिन और सभी ब्रह्मा वत्सो को बधाई दीं |
बी के शांता बहिन और बी के हेमलता बहिन का भी अभिनन्दन किया गया| केक भी कटा गया|
बी के स्वेता बहिन ने संस्था का परिचय कराया| बीके मीना बहिन बी के दुर्गेश , विकास भाई दे, बी के उमा बहिन , बी के नीतू बहिन, वंदना , देवेश दिक्सित , नन्द कुमार, गजेन्द्र , राकेश कुमार , राजू भाई अदि ने प्रबंधन किया|
निस्वार्थ सेवा संस्थान की भाई नीरज और निष्कर्ष ने महिला आयोग के अध्यक्ष बबीता बहन का सम्मान किया। सभी का सम्मान फिर बीके शांता बहन ने किया।
कमल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भावविनी नृत्य प्रस्तुति दी। नैंसी बहन ने भी सुंदर मां का गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अनेक गीता पाठशालाओं के बहुत सारे ब्रह्मा वत्स और शहर के लोग उपस्थित रहे |

अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को सफल बनाने वालों का हुआ सम्मान

हाथरस। जनपद में 28 अप्रैल को निकाली गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के भव्य एवं सफल आयोजन के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के ओढ़पुरा तिराहे स्थित मोतीराम गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह एवं समन्वय समिति के तत्वावधान में किया गया। समारोह में उन सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान अतिथियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े आयोजनों को इसी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा 11 मई को की जाएगी महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद हाथरस में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 11 मई को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार भवन, गोमती नगर, लखनऊ के सदस्य सचिव के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या रेनू गौड़ द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। यह बैठक 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आयोजित होगी। जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने प्रार्थना पत्र सहित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page