Breaking News
ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार लगा रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रहहर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 8वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

हाथरस !ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के सानिध्य में ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट सभी ग्रुपों का रक्त दान किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका तिवारी ने ग्रामीण स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर ग्रामवासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की पहल की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान है। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का जीवन खतरे में न पड़े।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे पारिवारिक उत्सवों को भी एडीएच आर ने सामाजिक सरोकारों से जोड दिया है आज समाज में इस पहल से बहुत जागरूकता आईं हैं


यह शिविर एडीएचआर की सामाजिक जागरूकता की अनोखी पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी दिया गया—“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान कर किसी को जीवनदान दो।”
ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आगे आकर रक्तदान किया और समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महान कार्य है। उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
सभी ने हर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस पर केक काटकर अपना आर्शीवाद दिया
शिविर में एडीओ पंचायत के.के.गौतम, सचिव प्रकाश चंद्र, अलंकार अग्निहोत्री, कमलकांत दोवराबाल, शैलेंद्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी, अरविंद कुमार, दीपक अग्रवाल, सागर अग्निहोत्री, भारत कुमार, सोनू कुमार, पल्लव अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री, कृष्णा अग्निहोत्री, माधव अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे

मंडलीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में हाथरस के स्काउट-गाइड्स का शानदार प्रदर्शन

हाथरस। यूपी स्काउट गाइड्स केयर अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 को श्री टीका राम इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में मंडल स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया।


हाथरस जनपद के स्काउट-गाइड्स ने जिला संगठन आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा स्काउट मास्टर पंकज जैन, गाइड कैप्टन शारदा विश्वकर्मा एवं दिव्या उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में के.एल. जैन इंटर कॉलेज, हाथरस के स्काउट विंग ने प्रथम स्थान तथा श्रीरामचंद्र अग्रवाल इंटर कॉलेज, हाथरस के गाइड विंग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेता टीमें अब लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ श्री पूरन सिंह ने विजेता स्काउट-गाइड्स को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

आईटीआई के 30 छात्रों को नौकरी में चयन

अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इसमें डेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा ने प्रतिभाग किया । जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया, कम्पनी द्वारा चयनित प्रतिभागियो को 18,000 रु प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। बुधवार आयोजित मेले में 86 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनी द्वारा 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया, चयनित होने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए साथ ही गुरुवार को कम्पनी में मेडीकल प्रमाण पत्र सहित नियुक्ति के लिए कम्पनी में उपस्थित होकर ज्वाइन करें। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ साथ कम्पनी में पूर्ण लग्न एवं निष्ठा के साथ अपना शत प्रतिशत देने के लिए प्रेरित करने के साथ कम्पनी के आये हुए सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद प्रेषित किया ।

हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ ,10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जनपद भर में आयोजन जारी


हाथरस। जो किन्ही कारणों से बिगड़ गए उन पर तो ध्यान देना ही है, लेकिन उनसे पहले उन पर जो देश का भविष्य हैं , वे न नशे की लत में बिगड़ें इस पर विशेष ध्यान देने की आज जरुरत हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस की सासनी तहसील में सबसे पहले के एल जैन इंटर कॉलेज उसके बाद 10 अन्य स्कूलों तथा चौपाल सागर में ब्रह्माकुमारी अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की राजयोग केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन के सानिध्य में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा की धूम मची|
बी के कोमल बहिन, बी के पंचम सिंह के प्रयासों से , के एल जैन इंटर कॉलेज के अलावा प्रकाश अकेडमी , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदि अधिकांश स्कूल , कोलेजो, चौपाल सागर में भी आयोजन किये गए| सभी स्कूल , कोलेजो के प्रशासन ने मुक्त कंठ से 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान द्वारा मानव समाज के कल्याण के सेवा की प्रशंसा की |


ज्ञात हो कि 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान पूरे भारत के छः हजार केन्द्रों और गीता पाठशाला इसमें सेवारत हैं| बी के लक्ष्मी बहिन ने सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को नशे से दूरी बनाये रखने का संकल्प दिलाया | हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं ने आज शपथ ली

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा हाथरस जंक्शन मंडल, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

हाथरस। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हाथरस विधानसभा के हाथरस जंक्शन मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री एवं मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने किया।
हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और भारत माता के प्रति सम्मान एवं समर्पण व्यक्त किया।


तिरंगा यात्रा में मंडल हाथरस जंक्शन के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस जंक्शन के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

विश्व शांति एवं आपसी सद्भावना के लिए हुआ विष्णु यज्ञ ,पूर्व सांसद राजेश दिवाकर एवं पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की पूजा अर्चना

हाथरस। दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजि.), हाथरस के शिविर में विश्व शांति, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना की कामना को लेकर श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया।

श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या, संवत 2083, बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के मंत्रोच्चारण के साथ चारों वेदों को चार कलशों में स्थापित किया गया। श्री वेद भगवान के चित्रपटों एवं कलशों को पुष्पमालाओं और अंगवस्त्रों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम में आमंत्रित श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आचार्य रूपाराम शर्मा एवं आचार्य बागीष दत्त गौड़ के आचार्यत्व तथा श्री वेद भगवान सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा के सानिध्य में पूर्व विधायक श्री राजेश दिवाकर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य यजमान को श्री वेद भगवान की पीत पटिका एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

यज्ञ में श्री जयशंकर पाराशर ‘बबलू’, पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा एवं पं. देव स्वरूप शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। लक्ष्मी-नारायण के निमित्त भी हवन-यज्ञ कराया गया। विष्णु यज्ञ में 1101 आहुतियां, लक्ष्मी-नारायण यज्ञ में 501 आहुतियां तथा गायत्री मंत्र के साथ 101 आहुतियां अर्पित की गईं। पूर्णाहुति के साथ विष्णु यज्ञ विधिवत संपन्न हुआ।

यज्ञ की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में श्री जयशंकर पाराशर ‘बबलू’ एवं पं. देव स्वरूप शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात “श्री वेद भगवान नारायण की जय”, “लक्ष्मी भगवान की जय”, “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो”, “प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो”, “गौ माता की जय”, “बलदाऊ जी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय” तथा “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

हाथरस जंक्शन एरिया के विभिन्न कॉलेज में नशे के खिलाफ बजा बिगुल , युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह, दिलाई गई शपथ

• 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जनपद भर में आयोजन जारी
हाथरस। कुछ नशा तिरंगे की आन का रख लो, कुछ नशा मातृभूमि की शान का कर लो | नशे में चढ़ गए जो सूली पर, नशा उस चमन पर कर लो | जिस मुल्क का अन्न खाते हैं, जहाँ रहते हैं , उस वतन के बच्चों को नशे से बचाने के लिए हर दिन एक दिखने में छोटी सी लेकिन बुलंद इरादे, बिना गर्मी , बरसात की परवाह किए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की टोली ने आज हाथरस जंक्शन एरिया के विभिन्न कॉलेज में नशे के खिलाफ बिगुल बजाया|


एक स्थान 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा की संख्या पर पूछे सवाल पर अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की राजयोग केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन ने कहा कि 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा केवल संख्या का लक्ष्य नहीं है। इसका उद्देश्य समाज के अधिकतम लोगों तक सकारात्मक जीवन का संदेश पहुँचाना है| इंशान जब संकल्प लेता है तो कभी न कभी याद आ ही जाएगी प्रतिज्ञा |
मंगलवार की सुबह से ही हाथरस जंक्शन के केम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल , जनता अन्तर कॉलेज, वैष्णवी ग्लोबल स्कूल, श्री गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज, एस एन एस बी डी स्कूल आदि आधा दर्जन स्कूल , कॉलेज में जन जागरण हुआ| बी के लक्ष्मी बहिन ने सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को नशे से दूरी बनाये रखने का संकल्प दिलाया |
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा , कमलेश कुमार, सुषमा कौशिक , मनोहर सिंह सेंगर सहित सभी स्कूल, कॉलेज के टीचर स्टाफ सहित हजारों की संख्या में विद्याथियों सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य उपस्थित थे | सभी प्रधानाचायों ब्रह्माकुमारी अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की राजयोग केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन ने सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया |

स्काउट केयर अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

हाथरस। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के निर्देशन में जिला संस्था हाथरस द्वारा पं. श्री राम बाजपेई की जयंती के अवसर पर यूपी स्काउट केयर अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स गाइड व प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक, स्किट, वीडियोग्राफी, शॉर्ट फिल्म, थीम सॉन्ग, गीत, कविता लेखन व स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड सोनाली वार्ष्णेय ने किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की भूमिका प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की श्वेता वर्मा तृतीय रहीं। कविता लेखन में अनन्या कौशिक प्रथम, नैना अंसारी द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की माधवी प्रकाश तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की यामिनी, छवि, आरुषि, कल्पना, सुमिति, खुशी, भावना, सोनी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्काउट विंग में श्री रामबाग इंटर कॉलेज के कृष्णा, स्मिथ, साजिद आदि की टीम प्रथम रही।

प्रतियोगिता निर्णायक टीम में स्काउट मास्टर योगेंद्र वार्ष्णेय, गाइड कैप्टन शारदा विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा एवं दिव्या उपाध्याय रहीं। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पं. श्री राम बाजपेई के जीवन एवं भारतीय स्काउटिंग में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के अनेक स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा संघ कार्यालय पर किया हवन-यज्ञ , समाज में आपसी सद्भाव, समरसता एवं सुख-शांति की कामना की गई

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में संघ कार्यालय पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए हवन में विश्व कल्याण, समाज में आपसी सद्भाव, समरसता एवं सुख-शांति की कामना की गई।
हवन यज्ञ में मुख्य यजमान प्रमुख व्यापारी एवं नगर सह कार्यवाह टिंकू राना एवं उनकी धर्मपत्नी ब्रजेश्वरी राना ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों ने भी हवन में आहुति देकर सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की।आचार्य दिनेश अग्निहोत्री द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र ,नगर प्रचारक सौरभ , विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल , जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह , नगर कार्यवाह भानु , संदीप वार्ष्णेय , वीरेंद्र माहौर ,विपिन शर्मा , अखिल पचौरी ,महेश दीक्षित ,संदीप मित्तल , राजीव आर्य , विपुल सिंघानिया , देवेंद्र मोहता , राधेश्याम वार्ष्णेय , वैध मोहन ब्रजेश आदि मौजूद रहे।

बागला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी होगी और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित , एम0डी0टी0वी0 अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नई इमरजेंसी का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

नई व्यवस्था में लगभग 18 बेड, चिकित्सकों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा तीमारदारों के बैठने की होगी समुचित व्यवस्था।
हाथरस। जनपदवासियों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अस्पताल परिसर में संचालित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले लगभग दो माह से बागला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवन के निचले तल को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार एवं रिनोवेशन कराया जा रहा है, जिसमें इमरजेंसी को स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्तमान में इमरजेंसी में सीमित स्थान के कारण लगभग 5 से 7 बेड की ही व्यवस्था हो पाती थी तथा अतिरिक्त मरीजों को स्थिर करने के बाद वार्ड में भेजना पड़ता था। नई व्यवस्था के बाद यहां लगभग 18 बेड लगाए जा सकेंगे, जिससे एक साथ अधिक मरीजों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नई इमरजेंसी में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, वर्तमान व्यवस्था में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए पर्याप्त स्थान एवं उचित बैठने की व्यवस्था का अभाव था, जिसे नई इमरजेंसी में दूर किया जाएगा। तीमारदारों के लिए पृथक एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने से अस्पताल में भीड़ एवं अव्यवस्था को कम करने में सहायता मिलेगी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को हाल ही में मा0 जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संचालित कराया गया है, जिससे अब ऑक्सीजन की आपूर्ति वहीं से की जा रही है। प्रस्तावित नई इमरजेंसी के निकट ही लगभग 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार की जा रही है। ऐसे में गंभीर अवस्था वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी से तत्काल क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार एवं मेडिकल मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नई इमरजेंसी बनने से बागला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मदद मिलेगी और अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।


जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक चिकित्सालय को पुरानी आपातकालीन कक्ष में स्थानांतरित किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार करने तथा परिसर से बी0एस0ए0 कार्यालय, डी0आई0ई0टी0 कार्यालय तथा सार्वजनिक पुस्तकालय को जोड़ने के लिए एक सुगम मार्ग को बनाये जाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, मार्ग बन जाने से छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आपातकालीन को संचालित करने संबंधी अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे नई व्यवस्थाओं को जनपद की जनता को समर्पित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page