Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर बाह्य न्यायालय सादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाँक्षा तिवारी ने किया ध्वजारोहण

सादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाह्य न्यायालय सादाबाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाँक्षा तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान तथा वंदेमातरम के गान का किया गया।स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुये अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा तिवारी ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशहित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट नेपाल सिंह ,दी बार एसोसिएशन सादाबाद के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ,सचिव अक्षय कुमार चौधरी ,उप नाजिर अर्जुन सिंह यादव ,पेशकार संजय शर्मा ,पेशकार रमेश कुमार पचौरी ,पेशकार राजकुमार सारस्वत समारोह में न्यायालय से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ने हाथरस कार्यालय पर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के हाथरस स्थित कार्यालय पर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋतु कुमार गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें समानता, सम्मान और न्याय के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का पूर्ण विकास संभव नहीं है।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम ठाकुर ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर, शिक्षा, सम्मान और अधिकार प्राप्त हों। महिलाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है।
परशुराम सेना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने बलिदान दिया। हमें उनके त्याग को याद रखते हुए देश की एकता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में ऋतु कुमार गौतम, हर्षवर्धन द्विवेदी, उज्ज्वल गौतम, गुड़िया चौधरी, कुमकुम ठाकुर, गौरव भारद्वाज, दिवांशु, ओमप्रकाश भारद्वाज, प्रेमलता, दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, रामकुमार वर्मा, जय नारायण शर्मा, सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

देश हित में स्वस्थ भारत, समर्थ भारत, संगठित भारत के निर्माण में अपना योगदान का लें संकल्प: तरूण पंकज ,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

हाथरस। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (आजादी का 80 वा अमृत महोत्सव) घास मंडी स्थित भारत गुड्स कैरियर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वाष्र्णेय जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना वार्ष्णेय मातृशक्ति ने की मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव कुमार वार्ष्णेय (मास्टर साहब) ने की सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया तत्पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का राष्ट्रीय पटका पहनकर स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर सभी आए हुए व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों का स्वागत किया जिला महामंत्री एवं अनिल वार्ष्णेय एवं नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने अपने उद्बोधन में कहा के भारत देश में 14 अगस्त 1947 को देश का बड़ा विभाजन देखा है इस आजादी के महापर्व पर हम संकल्प ले कि हम सभी देश हित में स्वस्थ भारत, समर्थ भारत, संगठित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

प्रदेश संगठन मंत्री कमलकांत दोवरावाल एवं युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में व्यापारी समाज का बड़ा योगदान है हम इसे और खंडित नहीं होने देंगे कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री सुरेंद्र वार्ष्णेय युवा जिला अध्यक्ष, तरुण पंकज नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, मातृशक्ति श्रीमती वंदना वार्ष्णेय, कमलकांत दोबरावल प्रदेश संगठन मंत्री, रवि वार्ष्णेय उपाध्यक्ष नगर कमेटी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, नगर महामंत्री राम अग्रवाल,पिनटू शर्मा ,राधेश्याम रजक, विकास गर्ग (विक्की) ऋषि शर्मा मीडिया प्रभारी,योगेश वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष युवा, वासुदेव वार्ष्णेय युवा महामंत्री, अनिल वार्ष्णेय युवा कोषाध्यक्ष, पंडित मनोज द्विवेदी जी, दीपक वशिष्ठ, अरविंद वार्ष्णेय दाल वाले, मदन मोहन प्रेस वाले एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से श्री राकेश शर्मा, प्रदीप सारस्वत, सतीश राणा जी, जैन साहब, शुभम शर्मा, अमित गुप्ता, आदित्य गोविंद, अनिल धर्मेंद्र, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी एवं जिला महासचिव ट्रांसपोर्ट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता,व नगर अध्यक्ष तरुण पंकज संयुक्त द्वारा किया गया

गांधी पार्क तिराहा पर एडीएचआर ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प दोहराया

हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी पार्क तिराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन एवं एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की वीर गाथाओं को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई।

एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि यह आजादी लाखों बलिदानियों के कारण मिली है, जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि आजादी हासिल करना जितना कठिन था, उसे सुरक्षित रखते हुए देश को आगे बढ़ाना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। आज के दिन हमें आगामी वर्ष के लिए संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र, समाज और अपने शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सशक्त, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

एडीएचआर के जिला अध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने भारत की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शैलेंद्र सांवलिया, उपवेश कौशिक,दीपेश अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, आयुष अग्रवाल, सौरभ सिंघल, गोपाल बाबू, रवि गुप्ता,मुरारी चौधरी, अमन बंसल,शैलेश अग्रवाल,आकाश वार्ष्णेय, अमित गर्ग,सुरेश चंद्र अग्रवाल, भानुप्रकाश वार्ष्णेय,भव्यांश वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

श्री रामबाग इंटर कॉलेज की नवीन प्रबन्ध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न , पूर्व प्रबंधक के कार्यकाल की मुक्तकंठ से हुई प्रशंसा ,नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने विद्यालय के विकास का दिलाया भरोसा

हाथरस। श्री रामबाग इंटर कॉलेज की नवीन प्रबन्ध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय परिसर में भव्यता एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में पूर्व प्रबंधक के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा हुई वहीँ नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी को विद्यालय के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि यज्ञ दत्त गौतम एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , दिगंबर सिंह एडवोकेट ,प्रबन्धक ओमप्रकाश कलसा वाले व अध्यक्ष नरेश वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने नवीन प्रबन्ध कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फूलमाला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं चुनाव अधिकारी यज्ञदत्त गौतम ने प्रबन्ध कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।


पूर्व प्रबंधक एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने प्रबंधकीय कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षिक एवं विकास कार्यों के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधक के रूप में कार्य करते समय उन्हें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय परिवार और समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अब साधारण सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए विद्यालय के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रबंधक को हर संभव सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया।
नवनिर्वाचित प्रबंधक ओमप्रकाश कलसा वाले ने कहा कि विद्यालय की उन्नति के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताते हुए समाज के सभी लोगों से विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की।
समारोह का संचालन विद्यालय के अध्यापक योगेश बागड़ी ने किया। इस अवसर पर नरेश कुमार वर्मा- अध्यक्ष , रमेश कूलवाल – उपाध्यक्ष
, ओमप्रकाश वर्मा कलसा बाले-प्रबंधक , ओम प्रकाश वर्मा मार्केट वाले-उप प्रबंधक , ओमप्रकाश बागड़ी कोषाध्यक्ष , मदन गोपाल भगत जी, गोपाल दास वर्मा , राजकुमार वर्मा
, रवि वर्मा , दिलीप वर्मा ,महेश वर्मा ,रामचंद्र वर्मा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तथा समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 राज्य मंत्री राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश श्री सुरेन्दर दिलेर ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

हाथरस। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थल पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 राज्य मंत्री, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश श्री सुरेन्दर दिलेर ने ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है। 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश अंग्रेजी गुलामी से आजाद हुआ। इस आजादी के लिए मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनगिनत वीरों ने अपना जीवन और सर्वस्व देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण भी कराता है। हमें सदैव ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे देश की प्रगति के साथ-साथ पूरी दुनिया में भारत का सम्मान निरंतर बढ़ता रहे। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज का नया भारत अपनी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना भली-भांति जानता है। भारत शांति और भाईचारे में विश्वास रखता है, लेकिन यदि कोई देश की एकता, सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने का प्रयास करता है तो नया भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देने में भी सक्षम है। उन्होंने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ऐसे भारत और उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें, जो मजबूत, सुरक्षित, खुशहाल और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो। मा0 मंत्री जी ने कहा कि देश के निर्माण में जितनी जिम्मेदारी सरकार, शासन और प्रशासन की है, उतनी ही जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की भी है। प्रत्येक नागरिक को यह समझना होगा कि देश के लिए उसका क्या दायित्व है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, किसी गलत कार्य को रोकना तथा सही और सकारात्मक कार्यों का समर्थन करना भी राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। अंत में मा0 राज्य मंत्री जी ने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री सुरेन्दर दिलेर, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल पर अमर शहीदों चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शहीद श्री श्याम सिंह की पत्नी श्रीमती सुशीला देवी, शहीद श्री धर्मेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती राजेश देवी, शहीद श्री उमेश कुमार की पत्नी श्रीमती अनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और योगदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया गया।
मा0 मंत्री जी द्वारा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन एवं कर्तव्य भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत शहीद स्मारक स्थल से मा0 राज्य मंत्री, मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों की सहभागिता में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली में प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली के दौरान पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। रैली ने जनपद में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिला प्रशासन की ओर से मा0 राज्य मंत्री श्री सुरेन्दर दिलेर, मा0 विधायकगण एवं जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मा0 सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मा0 जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जनपदवासी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

देशभक्ति के नारों से गूंजा हाथरस, एडीएचआर ने निकाली 12वीं विशाल तिरंगा संदेश बाइक रैली

हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 12वीं विशाल तिरंगा संदेश बाइक रैली का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ शहीद भगत सिंह पार्क, डीआरबी इंटर कॉलेज, हाथरस से किया गया।
रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति की भावना लिए बाइक सवारों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “अमर शहीद अमर रहें” सहित अनेक गगनचुंबी देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए रैली में शामिल लोगों ने उनके बलिदान को याद किया।


एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार पिछले 11 वर्षों से तिरंगा संदेश बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष यह 12वीं तिरंगा संदेश बाइक रैली है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।
प्रवीन वार्ष्णेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि उन महान बलिदानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं, वह उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हमें तिरंगे के सम्मान के साथ देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
तिरंगा संदेश बाइक रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं शहरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जगह-जगह लोगों ने रैली में शामिल बाइक सवारों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
रैली शहीद भगत सिंह पार्क से प्रारंभ-नई धर्मशाला-चांवड गेट-सब्जी मण्डी-नयागंज-पत्थर बाजार-नजिहाई-घंटाघर-हलवाई खाना-गुडिहाई बाजार-रामलीला मैदान-बैनीगंज-पुनः घंटाघर-मोहनगंज-पुरानी कलेक्ट्रेट तालाब चौराहा होती हुई आर्य समाज सासनी गेट पर विश्राम हुई
एडीएचआर ने सभी शहरवासियों का रैली को सफल बनाने में सहयोग एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
रैली में मोहनलाल अग्रवाल, कमलकांत दोवराबाल, शैलेंद्र सांवलिया, अनिल वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, तरूण पंकज, सुनीत आर्य, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल, गौरव अग्निहोत्री, आशीष वार्ष्णेय, हरीश आंधीवाल,योगेश वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग,नीरज गोयल,डा.पी.पी.सिंह,राज वार्ष्णेय,सुरेंद्र वार्ष्णेय, ऋषि शर्मा, नीरज गोयल,राम अग्रवाल, उद्धव कृष्ण शर्मा,सौरभ सिंघल, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मुरारी चौधरी,डा.अभिषेक कुलश्रेष्ठ,अमित गर्ग,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Zen G की संस्कारित ताकत और क्षमताओं के साथ भारत बनेगा अखंड : विभाग प्रचारक गोविंद, आरएसएस ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

हाथरस। भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिये भारत की ओर देख रहा है। “वसुधैव कुटुंबकम” के विश्वास के साथ भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और विश्व मे सुख और शांति की आधारशिला रखेगा। भारत की जेन जी की संस्कारित ताकत और क्षमताओं के साथ उभरते हुये भारत निर्माण के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है तो निश्चित ही भारत अखंड भारत बनेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने कही। वह विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


पीएम श्री केंद्रीय विधालय में आयोजत अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ,नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
अखंड भारत संकल्प दिवस को संबोधित करते हुये विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि पूर्व की परिस्थितियों के कारण भारत का कुछ भू भाग देश से अलग हो गया। 1876 में अफगानिस्तान, 1904 में नेपाल, 1906 में भूटान, 1914 में तिब्बत, 1935 में श्रीलंका, 1937 में म्यामार और फिर 1947 में पाकिस्तान हमसे अलग हुआ। अधिकृत कश्मीर और 1962 में अक्साई चीन भारत से अलग हो गये।


उन्होंने कहा कि यह सभी हमारे देश का हिस्सा है।हमारा इतिहास भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान से लेकर कम्बोडिया लाओस और तिब्बत भूटान से लेकर श्रीलंका तक फैला है। हिन्दू धर्म के मंदिर ओर हमारी संस्कृति की झलक यहाँ आज भी दिखती है। वह दिन दूर नही जब भारत फिर से अखंड भारत बनेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी अनिल कुमार वार्ष्णेय ने की । भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पूरे परिसर पुष्प एवँ रंगोली से सजाया गया था और अखंड भारत का मानचित्र बनाया गया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र ,नगर प्रचारक सौरभ , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , विभाग योग प्रमुख हजारीलाल ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , जिला विधार्थी प्रमुख हर्षित गुप्ता ,जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय , नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम , नगर विद्यार्थी प्रमुख विश्वदीप ,सदर विधायक अंजुला माहौर , पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ,रामवीर परमार , शरद तिवारी ,मनोज अग्निहोत्री, एडीजीसी त्रिलोकी शर्मा ,संध्या आर्य ,डॉली माहौर ,अनू विमल ,आदि संख्या में मौजूद रहे

यूपीका के कार्यशाला में समाजसेवी सुरेश अग्रवाल सम्मानित , लाभार्थियों को दी योजना की जानकारी

हाथरस। काका हाथरसी स्मारक मुरसान गेट पर 13 अगस्त को यूपी इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएट लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश औद्योगिक सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीका) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि नेशनल मर्चेंट चैंबर हाथरस के अध्यक्ष एवं उद्योगपति समाजसेवी प्रदीप गोयल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेश अग्रवाल तथा अतिथि विनोद जोशी ने सहभागिता की।


कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों एवं योजना के लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कानपुर से आए यूपीका के प्रबंधक डॉ. अशोक सचान तथा कार्यक्रम आयोजक संचालक डॉ. जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

सादाबाद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गुरुवार को सादाबाद नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने देश के अमर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। यात्रा कृष्णा टॉकीज, जवाहर बाजार, चौक बाजार, सब्जी मंडी तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए हाथरस रोड स्थित एसआर कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा में छात्राओं को देश के अमर शहीदों के जीवन और उनके बलिदान से संबंधित पुस्तकें वितरित की गईं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, चेयरमैन हेमलता अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर उर्फ डब्बू भैया, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल महामंत्री चरन सिंह सागर, राजकुमार प्रधान, विश्व बंधु पाराशर एडवोकेट, ओमवीर प्रधान, हर स्वरूप वर्मा, राकेश वर्मा, अमित वर्मा, जितेंद्र गौतम, जयदेव चौधरी, रंजीत सिकरवार, डॉ. यतेंद्र शर्मा, विजय बघेल, हेमंत गौतम, विशाल वाल्मीकि, अनिल पचौरी, बबलू गौतम, पवन अग्रवाल, दिनेश वर्मा सभासद, सत्य प्रकाश वाल्मीकि, अनुपम जिंदल, पवन चौधरी, डॉ. तरुण शर्मा, अंकित सागर, शोभित शर्मा, मनोज सोनी, राजकुमार शर्मा, रिंकू चौधरी, केशव देव शेरू, मुकेश शर्मा, विदित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page