Breaking News
मुख्य विकास अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण ,वृद्धजनों से बातचीत कर ली सुविधाओं की जानकारी

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम नगला भुस मीतई आगरा रोड हाथरस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रबन्धक श्रीमती नीतू मिश्रा, कु० कोमल भण्डार प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित मिला।

निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम में पंजीकृत 68 वृद्ध हैं जिनमें 37 पुरूष एवं 31 महिलाएं हैं। पंजीकृत वृद्ध / संवासियों के सापेक्ष कुल 58 वृद्ध संवासी की उपस्थिति मिले एवं 11 कार्मिक मौके पर स्टाफ उपस्थित मिला।
नास्ता व भोजन संवासियों से पूछने पर अवगत कराया गया कि सुबह चाय, पौहा दिया गया है। अवगत कराया गया कि निर्धारित मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन दिया जा रहा है। अवगत कराया गया कि प्रातः 6 बजे से 7 बजे की बीच में चाय, 08 बजे से 09 बजे के बीच नाश्ता, 01 बजे से 02 बजे के बीच भोजन, सायं 5 बजे चाय एवं नाश्ता, रात्रि में 08 बजे से 09 बजे के बीच भोजन एवं 10 बजे एक गिलास दूध दिया जा रहा है।
कंप्यूटर उपकरण संस्था में लगा कंप्यूटर चालू नही गिला, वार्डन को निर्देश दिये गये कि कम्प्यूटर तत्काल सही करा कर चालू कराया जाए। वार्डन द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था में (04) सी०सी०टी०वी कैमरें लगे है, सभी चालू मिले । निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम में पर बिजली नहीं आ रही थी, अवगत कराया गया कि विद्युत ट्रांशफार्मर फेंक जाने के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं आ रही है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को तत्काल ट्रांशफार्मर सही कराने हेतु निर्देशित किया गया। संस्था में स्थापित जनरेटर से बिजली की आपूर्ती की जा रही थी।
वृद्धाश्रम में पंजीकृत संवासियों के सापेक्ष अधीक्षिका के द्वारा अवगत कराया गया कि 40 वृद्ध वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे है, तथा 22 वृद्ध संवासियों के आयुष्मान कार्ड जारी हो गये है। निर्देशित किया गया कि नियमानुसार शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें, तथा जिन्हे पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, उनके अभिलेख पूर्ण कर पेंशन चालू कराना सुनिश्चित करें।
वृद्धाश्रम में निवासरत संवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी चाही गई. तो अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया गया कि छर्रा से डाक्टर नियमित तीन दिन आते हैं, जो वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भी कराया जाता है। 04 दिन पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है।

डीएम नें की तहसील सदर में जनसुनवाई , 40 प्रार्थना पत्रों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हाथरस । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।
हाथरस तहसील समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने व निस्तारण के अभाव में एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
हाथरस तहसील समाधान दिवस में 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सि0राऊ तहसील में कुल 72 शिकायतों मेें से 02, तहसील सादाबाद में कुल 21 शिकायतों में से 01 शिकायतों तथा सासनी तहसील में कुल 20 शिकायतों में से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील समाधान दिवस की मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, एसओसी चकबंदी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

हाथरस में भगवान श्री गोविंद की भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत, ब्राह्मण महासभा ने दिया एकता का संदेश

हाथरस। सम्मानित वार्ष्णेय समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री गोविंद भगवान जी की भव्य शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इसी क्रम में श्री ब्राह्मण महासभा (रजि.) हाथरस की ओर से शोभायात्रा का अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति की यह दिव्य परंपरा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का भी संदेश देती है। जब समाज के विभिन्न वर्ग एक मंच पर आकर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं, तो यह सनातन समाज की मजबूती और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।

कार्यक्रम में योगेन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. विकास कुमार शर्मा, मदन मोहन गौड़, विशाल सारस्वत, गौरव शर्मा और गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और संगठन की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि धर्म, समाज और संस्कृति की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपने गौरवशाली सनातन संस्कारों पर गर्व कर सकें।

हाथरस में भूकंप से बचाव हेतु माॅक ड्रिल, लोगों को सिखाए गए सुरक्षा के तरीके

हाथरस। जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट हाथरस) में भूंकम्प से बचाव के दृष्टिगत एक जनपद स्तरीय संयुक्त माॅक-अभ्यास का आयोजन किया गया। जनपद के अन्तर्गत भूंकप आपातकाल स्थिति में आमजनमानस एंव नागरिको की सुरक्षा भूकंप के दौरान किस प्रकार की जाये एवं क्षतिग्रस्त इमारतो में से किस तरह लोगो को बाहर निकाल कर फसे हुए/घायल लोगो की जान बचायी जाये। इस माॅक अभ्यास का उद्देश्य आमजन एंव संस्थानों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करने से रहा। इस माॅक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, तहसील प्रशासन एवं आपदा मित्रों, होमगार्ड विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों को भूकंप के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। माॅक ड्रिल के तहत आपदा की काल्पनिक स्थिति निर्मित की गई, जिसमें भूकंप से भवनों के क्षतिग्रस्त होने, लोगों, के फंसे होने और आग लगने की सूचना जिला स्तर के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन सक्रिय हुआ और संबन्धित विभागों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार सदर, पुलिस विभाग, सीएफओ द्वारा कंट्रोल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आग बुझाने के साथ- साथ सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने खोजी कुत्तों की सहायता एवं कैमरो की नवीन तकनीकी से भवन में फंसे लोगों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। डा0 बसन्त अग्रवाल अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में टेबल टाॅप सत्र का आयोजन किया गया। डा0 बसन्त अग्रवाल द्वारा भूंकम्प से सम्बन्धित संयुक्त माॅक-अभ्यास के आयोजन की रूपरेखा (सिनेरियों) का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होने बताया कि जनपद में चयनित 100 आपदा मित्रों के माध्यम से जनपद में आपदा प्रबन्धन तीव्र गति से कार्य करेगा। समस्त विभागो के समन्वय एवं कार्यो की एकरूपता से ही आपदा प्रबन्धन मजबूत होगा। इस मौके पर मौजूद लोगों को टेबल टाॅप सत्र के माध्यम से भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, लिफ्ट का प्रयोग न करने, अफवाहों से बचने और आपातकालीन नंबरो की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। टेवल टाॅप सत्र के दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशानुसार जिले में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता, प्रशिक्षिण कार्यक्रम एवं माॅकड्रिल आदि के नियमित रूप से आयोजन हो रहे है। अब तक विभिन्न आपदा प्रबंधन अभ्यासों के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनपद स्तरीय संयुक्त माॅक-अभ्यास के आयोजन एवं टेवल टाॅप सत्र के आयोजन के दौरान जनपद में चयनित 30 आपदा मित्र/सखी, 35 सदस्यी NDRF टीम के साथ कमाण्डेट NDRF, 30 आपदा मित्र होगार्ड के साथ होमगार्ड कमाण्डेट, 08 मेडिकल स्टाफ की टीम के साथ डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर, 12 सदस्यों की टीम के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभाग मौजूद रहे। इस माॅक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि आपदा से घवराने के बजाय सजगता, प्रशिक्षण और समन्वय के उपरान्त कार्य की एकरूकता एवं जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव है।

ग्राम छोड़ा गढ़ुआ में माँ काली मेले का भव्य मेले का आयोजन, डॉ. विकास शर्मा ने किया उद्घाटन

हाथरस । ग्राम छोड़ा गढ़ुआ में दिनांक गुरुवार को माँ काली के पावन मेले का आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को जीवित रखते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।

मेला संयोजक श्री जवाहर लाल पाठक (पूर्व प्रधान) के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में श्री विषंबर दयाल पाठक, राजीव पाठक, कालू पंडित, खगेन्द्र शास्त्री, संतोष पाठक, जगतेन्द्र सेंगर, दीपेश वर्मा, हनी गुप्ता, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश पाठक, राहुल पाठक, कपिल दीक्षित, नितिन दीक्षित, देवेंद्र उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, शिवम दीक्षित सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।

इसके साथ ही उदयवीर रावत, राजकुमार पाठक, गोरधन पाठक, सौरभ पाठक, योगेश पाठक, राजीव कुमार पाठक, विजय सिंह तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मेले का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माँ काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मेले में लगे झूलों, दुकानों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे गांव में उत्सव का वातावरण देखने को मिला ।

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को ,सुलह समझौते के आधार पर पर होगा वादों का निस्तारण

हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के आदेशानुसार दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधीकरण, हाथरस, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलैक्ट्रेट, हाथरस एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद(किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा। वादकारियों से अपेक्षा है कि अपने न्यायालय में सम्पर्क कर, अपने वादों को लोक अदालत हेतु नियत करायें।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि लघु आपराधिक वादों में चालान की धनराशि ई-पेमेन्ट के माध्यम से एवं भारतीय स्टेट बैंक में चालान के माध्यम पावर ज्योति खाता संख्या-34893052142 में भी जमा की जा सकती है तथा जिसकी रसीद सम्बन्धित न्यायालय से प्राप्त की जा सकती है। जनपद हाथरस की समस्त जनता को जानकारी देते हुये बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र निस्तारण हो जाता हैै, जिसमें समय एंव धन की बचत होती है, लोक अदालत में निस्तारित मामलों की अपील नहीं की जा सकती तथा सिविल मामलों में अदा की गई कोर्ट फीस वापस कर दी जाती है। प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंक मामलों को निस्तारित कराने में ब्याज आदि की छूट प्रदान की जाती है।

बालाजी गौ सेवा एवँ चिकित्सालय का 10 स्थापना दिवस 8 मार्च को , हनुमान चालीसा एवँ प्रसादी का होगा आयोजन

हाथरस। बालाजी गौ सेवा एवँ चिकित्सा समिति के तत्वाधान में गौशाला एवँ चिकित्सालय का 10 वां स्थापना दिवस 8 मार्च को मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम टुकसान स्थित बालाजी गौशाला पर आयोजित किया जायेगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर 11 हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। इसके उपरांत भव्य प्रसादी का आयोजन किया जायेगा ।
समिति के सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है।

You cannot copy content of this page