Breaking News
रोजगारपरक ऋण योजनाओं में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें—मुख्य विकास अधिकारी

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण हेतु विभिन्न बैंकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में ऋण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
मुख्य विकास अधिकरी द्वारा सभी जिला समन्वयकों कों अवगत कराया गया कि लम्बित आवेदन पत्रों एवं बैंक शाखाओं द्वारा सहयोग न किये जाने के कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति ऋण योजनाओं की तालिका में बहुत नीचे है जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति धूमिल हो रही है तथा सभी जिला समन्वयकों कों निर्देशित किया गया कि दिनांक 25.09.2026 तक प्रत्येक बैंक शाखाओं में लम्बित सभी ऋण पत्रावलियों पर ऋण वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के ऋण आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/बैंक की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक एवं केनरा बैंक सहित कुछ बैंकों के स्तर पर ऋण वितरण हेतु अधिक संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शासन की रोजगारपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों की लगातार निगरानी करें तथा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं।

बैठक में जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम तथा संबंधित बैंकों के बैंक प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सादाबाद में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

सादाबाद । फाइव स्टार मैरिज होम, मुरसान रोड सादाबाद पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल सादाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा हाथरस के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा तथा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सादाबाद विपिन लवानिया का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन निवर्तमान जिला सह कार्यालय प्रभारी राधे श्याम पागल ने किया।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का भव्य रूप से बड़ी माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनहित और सेवा कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर उर्फ डब्बूभैया मंडल अध्यक्ष अंकुश गॉड मंडल उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय मंडल महामंत्री एवं मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर, राजकुमार प्रधान, डॉ देवचंद गौड़ प्रभात पचौरी,डॉ तरुण शर्मा विपिन अग्रवाल अनुपम जिंदल पवन चौधरी जयदेव चौधरी तपन जोहार हर स्वरूप वर्मा अमित वर्मा रंजीत सिकरवार,विजय बघेल मनोज सोनी हेमंत गौतम हाफिज शब्बीर अहमद तनवीर अहमद सुधीर चौहान नागेंद्र शर्मा अगन लाल बाल्मीकि चिंटू कुमार पुष्पेंद्र कुमार गोला, मुकीम कुरैशी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा विषय पर आचार्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हाथरस। विद्या भारती की योजनानुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा” विषय पर आचार्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी के निर्देशन में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य आचार्यों में लेखन-कौशल, वैचारिक अभिव्यक्ति तथा राष्ट्रीय विषयों के प्रति अध्ययन एवं चिंतन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


प्रतिभागी आचार्य-आचार्याओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, उसकी शताब्दी यात्रा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उसकी भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ आचार्यों को अध्ययन एवं चिंतन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्याओं की सक्रिय सहभागिता रही।

24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन भव्य फूलबंगला में विराजे श्री गणेश ,समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने मण्डल के पदाधिकारियों के साथ भगवान गणेश की 108 दीपों से की महाआरती

श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी प्रसादी व लडू प्रसादी का किया गया वितरण

हाथरस। श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा होली वाली गली स्थित मंदिर श्री चमत्कारी श्री गणेश जी महाराज के 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धलुओं ने भव्य फूलबंगला में विराजमान भगवान श्री गणेश अलौकिक व दिव्य दर्शन किये। सायं समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने मण्डल के पदाधिकारियों के साथ भगवान गणेश की 108 दीपों से महाआरती की। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी प्रसादी व लडू प्रसादी का वितरण किया गया।
दूसरे दिन भी भारी संख्या में भक्तों ने मन्दिर पहुँचकर भगवान गणेश के दर्शन किये। भगवान गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


आयोजको ने महोत्सव के सफल आयोजन पर सहयोगियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष कूलवाल, कोषाध्यक्ष सन्जू भगत, महामंत्री श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, संयोजक कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मटरुमल, उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा, मंत्री लखन गुप्ता, राम लखन, दिवाकर वर्मा, राजेश वर्मा रेवाड़ी, देवेश पंडित, सह महामंत्री मोहन वर्मा, सह मंत्री महेश वर्मा सेनापति आदि मौजूद रहे।

लक्खी मेला में ब्रह्माकुमारी शिविर का 17 सितंबर को होगा शुभारंभ

हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में ब्रह्माकुमारी शिविर का शुभारंभ 17 सितंबर को सायं 7:30 बजे किया जाएगा। शिविर में चरित्र निर्माण एवं मूल्य आधारित आध्यात्मिक प्रदर्शनी के साथ स्वर्ग का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक जीवनशैली एवं चरित्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

जिले की प्रभारी राजयोगिनी बीके सीता दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 22 सितंबर से विभिन्न वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सायं 3 बजे से होने वाले इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, 23 सितंबर को युवा सम्मेलन, 24 सितंबर को समाजसेवी सम्मेलन, 25 सितंबर को सर्वधर्म सम्मेलन, 26 सितंबर को शिक्षक सम्मेलन, 27 सितंबर को स्वास्थ्य सम्मेलन, 28 सितंबर को कवि सम्मेलन, 29 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या तथा 30 सितंबर को अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम तथा 4 अक्टूबर को ब्रह्माकुमारी शिविर का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

बीके सीता दीदी ने हाथरस सहित आसपास के सभी जनमानस से शिविर में पहुंचकर आध्यात्मिक एवं चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों को शिविर में सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन श्रेष्ठ संस्कारों, सकारात्मक सोच और मूल्यनिष्ठ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश देगा।

चंदन लगाकर पीले चावल से व्यापारियों को दिया ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का न्योता ,18 सितंबर को मेला पंडाल में गूंजेगी ब्रजभाषा की काव्यधारा, काका हाथरसी को समर्पित होगा विशेष काव्य पाठ

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में 18 सितंबर की रात्रि 9 बजे मेला पंडाल में आयोजित होने वाले ब्रजभाषा के वरिष्ठ कवि पं. सुरेश चतुर्वेदी की स्मृति में ब्रजभाषा कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का संयोजन प्रसिद्ध आशु कवि अनिल बोहरे द्वारा किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन को लेकर आशु कवि अनिल बोहरे ने अनूठे अंदाज में शहर के व्यापारियों एवं आमजन को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। उन्होंने स्वयं शहर में माइक लेकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर चंदन का तिलक लगाया, पीले चावल भेंट किए और निमंत्रण पत्र सौंपकर ब्रजभाषा कवि सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। निमंत्रण देने का यह पारंपरिक और आत्मीय अंदाज शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


आशु कवि अनिल बोहरे ने बताया कि 18 सितंबर काका हाथरसी के आवागमन दिवस के रूप में भी महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से 9 बजे तक काका हाथरसी को समर्पित विशेष काव्य पाठ से होगी। इसके उपरांत रात्रि 9 बजे से पं. सुरेश चतुर्वेदी की स्मृति में भव्य ब्रजभाषा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ब्रजभाषा हमारी संस्कृति, लोक परंपरा और ब्रज की पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को ब्रजभाषा, साहित्य और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में ब्रजभाषा के वरिष्ठ एवं चर्चित कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
कवि सम्मेलन को लेकर शहर में निमंत्रण अभियान भी तेज कर दिया गया है। व्यापारियों एवं साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
इस अवसर पर जीवनलाल शर्मा, गाफिल स्वामी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

115वें दाऊजी महाराज मेले में पहली बार डब्ल्यूएफआई नियमों से होगा अखिल भारतीय कुश्ती दंगल,दंगल अखाड़े में उतरेंगे नामी पहलवान, 18 से 22 सितंबर तक होगा दंगल

हाथरस।115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले आखिल भारतीय विशाल कुश्ती दंगल को ऐतिहासिक और रोमांचक बनाने के लिए दंगल संयोजक विपुल गौड़ एवं दंगल कमेटी द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।वहीँ दंगल के अखाड़े में नामी पहलवानों के उतारने की तैयारी की जा रही।

दंगल कमेटी द्वारा मीडिया बन्धुओ से वर्तालाप में बताया की दंगल के पहले दिन हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में पहली बार डब्ल्यूएफआई के नियमों के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

दंगल संयोजक विपुल गौड़ ने बताया कि इस आयोजन से स्थानीय अखाड़ों के पहलवानों को कुश्ती संघ के नियमों की जानकारी मिलने के साथ ही उनके खेल करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कुश्ती संघ के प्रमुख अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में रेफरी समेत 100 से अधिक पुरुष एवं महिला पहलवान विभिन्न वजन वर्गों में बाहर से आकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पुरुष वर्ग में 57-65, 65-85 तथा 85 किलोग्राम से अधिक और महिला वर्ग में 55-60 तथा 65-70 किलोग्राम वजन वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

इसके बाद 18 से 22 सितंबर तक दंगल कमेटी द्वारा पारंपरिक अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के नामचीन पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र राना, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, चेयरमैन श्वेता चौधरी दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख सासनी प्रतिभा कमल माहौर, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष लोकदल श्याम चौधरी, राजेश सिंह गुड्डू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

प्रेसवार्ता में दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सुभाष उपाध्याय, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, रानू ठाकुर, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, रूपेश दीक्षित, यश वार्ष्णेय, जय शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, गोपाल माहेश्वरी, गगन शर्मा आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा का रूट

शोभायात्रा अटलताल बगीची से गौशाला रोड, मिठाई चौराहा, पत्थर वाला बाजार, बागमूला चौराहा, देवेंद्र सर्राफा चौराहा, दाऊजी मंदिर होते हुए दंगल अखाड़े तक जाएगी। इसके बाद सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, नया गंज और जामा मस्जिद चौराहा क्षेत्र से होकर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

शोभायात्रा सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर करीब 11:30 बजे दाऊजी मंदिर होते हुए दंगल अखाड़े पर संपन्न होगी। आयोजकों ने सभी दंगलप्रेमियों में कुश्तियाँ को देखने के दंगल प्रांगण में आने की अपील की है।

त्वरित आर्थिक विकास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे 05 कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 04 कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। वहीं मढ़ाका हनुमान मंदिर से पट्टी शक्ति सोरई संपर्क मार्ग के कार्य में केवल मिट्टी का कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई पीपीटी में बिना कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में पीपीटी में केवल कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ ही प्रस्तुत किए जाएं, जिनमें संबंधित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता भी उपस्थित हों। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी बैठक के लिए कॉर्डिनेट्स वाले फोटोग्राफ सहित बुकलेट तैयार कर आज शाम तक उपलब्ध कराई जाए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। विभाग द्वारा हाथरस में 07 तथा सिकन्द्राराऊ में 08 कार्य कराए जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान मात्र 02 कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जबकि शेष कार्यों की प्रगति काफी धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित मार्गों पर कार्य करा रहे अवर अभियंताओं से कार्यों की भौतिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली। अवर अभियंताओं द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही कार्यों की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा करते हुए प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं अभियंता कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं भौतिक प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित दोनों विभागों के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” थीम पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

हाथरस। मा0 मुख्यमंत्री जी के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा कर दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक कर थीम-2 “मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा” के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं को विधिवत आयोजित कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयवार प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या, प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1700 विद्यालयों के करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन स्तरों विद्यालय स्तर, विकासखंड स्तर एवं जनपद स्तर पर किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। इसके पश्चात विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 30 सितंबर, 2026 तथा जनपद स्तर की प्रतियोगिता 02 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने पर विशेष जोर दिया।

दाऊजी मेला के विराट कुश्ती दंगल का भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण करेंगे उद्घाटन

हाथरस। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मेले में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह करेंगे। आयोजकों को उनके आगमन का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।

मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले विराट कुश्ती दंगल को ऐतिहासिक एवं रोमांचक बनाने के लिए दंगल के संयोजक विपुल गौड़ पिछले कई दिनों से अपनी पूरी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंगल संयोजक विपुल गौड़ बीते दिनों अपनी टीम के साथ बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया था और उन्हें दंगल के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। सूत्र बताते है कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्होंने दंगल में पहुंचने की सहमति दे दी है।

दंगल में इस बार देशभर के नामी पहलवानों के उतरने की संभावना जताई जा रही है। इस बार दंगल को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां दंगल कमेटी द्वारा जोरशोर से की जा रही हैं। क्षेत्र की जनता और दंगल प्रेमियों में खासा उत्साह है

You cannot copy content of this page