जलकल परिसर की मोटर ठीक हुई, जलापूर्ति शुरू
हाथरस। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रमीण मोहित कुमार ने अवगत कराया है कि ग्राम कुरसंडा में पेयजल योजना में बीते कुछ दिनों से बाधित जलापूर्ति को फिर से शुरू कर दिया गया है। जलकल परिसर में मोटर के जलने के कारण परियोजना के माध्यम से जलापूर्ति नहीं हो रही थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जल निगम ग्रामीण के संबंधित अधिकारियों ने जलकल परिसर का निरिक्षण किया, जिसके बाद परिसर में पेयजल योजना के अंर्तगत लगाई गई मोटर के खराब होने के कारण पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा था। समस्या को पहचान तक तुरंत कार्रवाई की गई।
जलकल परिसर में अनुरक्षण और देखभाल का काम कर रही कंपनी को मामले से अवगत कराया गया, इसके बाद तुरंत ही खराब मोटर को सही कर दिया गया। मोटर खराब होने के कारण पांच दिन से क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुरसंडा पेयजल योजना की खामियों को दूर कर दिया गया है, अब योजना से जुड़े सभी घरों में पानी पहुंच रहा है। निरिक्षण में मोटर खराब पाई गई, जिसे तुरंत सही कर दिया गया।

