Breaking News
16 अक्टूबर को जोगिया स्थित माँ कात्यायनी मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होंगे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

हाथरस।अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला प्रोटोकॉल संपर्क अधिकारी ने अवगत कराया है कि मा0 मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 02ः00 बजे ग्राम जोगिया के निकट नवनिर्मित भव्य माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर, हाथरस में आगमन करेंगे। मा0 मंत्री जी मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page