जोगिया स्थिति माँ कात्यायनी देवी मन्दिर पर मंगलामुखियों ने भजन कीर्तन कर गाई बधाई , माता को भेंट चढ़ाकर सर्वमंगल की कामना की
हाथरस।जोगिया स्थिति माँ कात्यायनी देवी मन्दिर पर शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा होने बाद आज मंगलामुखियों ने भजन कीर्तन कर बधाइयों बक गान किया और माता को भेंट चढ़ाकर सर्वमंगल की कामना की। मन्दिर के चरण सेवक देवेन्द सिंह तोमर ने मंगलामुखियों को भगवान रामलला की तस्वीर भेंट का सम्मानित किया एवँ नेक दिया। मन्दिर पर देर रात तक माता रानी की जय जयकार होती रही।

माँ कात्यायनी देवी के भव्य मंदिर में विराजमान होने की जानकारी होते ही मंगलामुखी गुरू मनीष किन्नर के नेतृत्व में मंगलामुखियों ने मन्दिर पहुँच कर माँ कात्यायनी के दर्शन किये। इस अवसर पर मंगलामुखियों ने भजन कीर्तन किया।उन्होने बधाई गीतों के साथ नाच गाकर माता को मनाया। इस अवसर पर मनीषा ने पूजा अर्चना की। भव्य मन्दिर निर्माण पर चरण सेवक देवेन्द्र सिंह तोमर को आशीर्वाद प्रदान किया।
एव अवसर पर पवन सिंह पौरुष ,टिंकू राना ,हरीश सेंगर ,राकेश अग्रवाल , सहित काफी भक्त मौजूद रहे।

