Breaking News
माँ कात्यायनी मंदिर पर 20 अक्टूबर को भव्य फूलबंगला व छप्पन भोग एवँ महाआरती ,आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र, साध्वी ऋतम्भरा सहित अनेक संत-महात्माओं का होगा आगमन

हाथरस। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में दस दिन से चल रहे भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अंतिम दिन भव्य फूलबंगला ,छप्पन भोग के दर्शन होंगे। वहीँ महा प्रसादी का भी आयोजन किया जा रहा है।

कात्यायनी मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वके अन्तिम दिन मंगलवार को मंदिर परिसर में महाआरती, भव्य फूलबंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इसके साथ ही विशाल भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा , परमशक्तिपीठ, श्रीधाम वृंदावन तथा नाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु परम पूज्य श्री सुतीक्ष्ण दास देवाचार्य महाराज, सुदामाकुटी, श्रीधाम वृंदावन का आगमन होगा। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र का विशेष सानिध्य भी रहेगा।

मंदिर के चरण सेवक देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रसादी हेतु विशाल पंडाल बनाया गया है।वहीँ पूरे क्षेत्र को लाइट से सजाया गया है। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु यज्ञ की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त करें ओर प्रसादी ग्रहण करें तथा माँ कात्यायनी का असीम आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह जानकारी प्राणप्रतिष्ठा उत्सव के मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ने दी।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page