Breaking News
भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित का किया भव्य स्वागत

हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन हाथरस पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित का भव्य स्वागत सम्मान किया और रथ पर विराजमान भगवान श्री परशुराम के चरणों में भोग लगा कर पुष्प हार पहनाकर पुष्प अर्पित किए
स्वागत सम्मान करने वालों में जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा,जिला संगठन मंत्री मुरारी लाल पचौरी,जिला उपाध्यक्ष जौली पंडित,प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा कुलदीप लवानिया,विशाल शर्मा,रमेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।

जायंट्स ग्रुप हाथरस गोल्ड का 16 वां शपथग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न

हाथरस । बीते दिन माहेश्वरी धर्मशाला हाथरस में जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर इंटरनेशनल के पदाधिकारी जायं मुकेश अग्रवाल जी एवं श्री राजेश बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही, उनकी उपस्थिति में वर्तमान अध्यक्ष जायं राकेश गर्ग जी एवं प्रशासनिक निदेशक जायं आर सी नरूला जी वित्त निदेशक कपिल अग्रवाल ( चूना वाले)सहित वर्तमान बोर्ड के सभी पदाधिकारियों को यूनिट-9बी डायरेक्टर जायं सोनलअग्रवाल जी द्वारा सभी को शपथ दिलाई। समारोह में शामिल नगर में स्थित समस्त जायं ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक निदेशकों का भी स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी (हींग वाले) तथा सभा का संचालन वरिष्ठ जां विजय कृष्ण गर्ग द्वारा किया गया। फेडरेशन 5 के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों में सर्वश्री बो० बृजमोहन शर्मा, अशोक अग्रवाल गोरई वाले, श्रीमती गुंजन दीक्षित, श्रीमती सीमा बार्षणेय, मदन मोहन बार्षणेय राजकमल दीक्षित के अलावा रोटरी क्लव‌ के‌ पूर्व गवर्नर रहे डॉक्टर एस के राजू गावर और ,अरुण जैन, के अलावा रोटरी गोल्ड के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (जी के) ने पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।जायंट्स गोल्ड ग्रुप ने सभी सदस्य परिवारों के साथ-साथ‌ आये अतिथियों का भी स्वागत किया गया।पूर्व प्रशासनिक निदेशक जायंट्स अशोक रावत द्वारा ग्रुप द्वारा बीते वर्ष किये गये मासिक कार्यों का विवरण दिया ।कार्यक्रम के मध्य में उन सभी सदस्य दंपतियों को जिनकी वैवाहिक तिथि मार्च तक बीती , गोल्ड ग्रुप बर्ष 26 अध्यक्ष राकेश गर्ग (टिंम्वर वालों) ने सिल्वर कोइन प्रदान की । कार्यक्रम के शुभारंभ में ग्रुप अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (हींग वालों) ने सभी का अभिनंदन स्वागत किया समारोह के अंत में प्रीत भोज तथा रिटर्न गिफ्ट उपस्थित सभी सदस्यों को प्रदान किया गया।

हाथरस नगर में धूमधाम से निकल रही श्रीगणगौर जी महाराज की 232वीं शोभायात्रा

हाथरस। चैत्र नवरात्र की तृतीया पर श्रीगणगौर जी महाराज की 232वीं शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। कांस्यकार समाज की ओर से लगने वाले दो दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में मनोहारी झांकीया आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और गणगौर भगवान की आरती उतारी गई।
शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से शुरू हुई। मनोहारी झांकी शामिल रहीं।

इसके अलावा डोले में विराजमान भगवान गणगौर भी चल रहे थे। शहर के कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार आदि बाजारों में शोभायात्रा देखने के लिए भीड़ नजर आई।

ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया

हाथरस ।ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलेभर की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मुरसान गेट स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों नमाज अदा की।
इस अवसर पर मौलाना इकबाल ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इससे पहले हारुन नदवी ने तकरीर पेश की, जिसमें उन्होंने भी देश और समाज की उन्नति की कामना की। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान भी किया।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और इस दौरान ईदगाह का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। वहां आए अन्य मुस्लिम समाज के लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

23 मार्च को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला ,45 कम्पनी द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन

हाथरस । प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय हाथरस द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला दिनांक-23.03.2026 में सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज, हाथरस में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 45 कम्पनी द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर दिनांकः 23.03.2026 को सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज, हाथरस में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है तथा अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि, दो फोटो एवं बायोडाटा लेकर अवश्य आवें।

सादाबाद में भजनों की धूम मचाएंगे भजन गायक रेशमी और श्रेय

सादाबाद। क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, पांचवे वार्षिकोत्सव पर आगामी 6 और 7 मई 2026 को श्री गोवर्धन धाम खाटूश्याम मंदिर, बिजलीघर रोड, सादाबाद पर भव्य श्याम निशान यात्रा एवं कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल ने बताया कि 6 मई को प्रातः 8 बजे से श्री श्याम निशान यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा अग्रसेन सेवा सदन से शुरू होकर जवाहर बाजार, मुरसान चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल होंगे और पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन व जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा। इसके पश्चात 7 मई को शाम 6.15 बजे से भव्य कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इस कीर्तन में देश के विभिन्न स्थानों से आए ख्याति प्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में रेशमी शर्मा (समस्तीपुर), श्रेय दीक्षित (कानपुर) और अंकुर अग्रवाल (सासनी) सहित अन्य कलाकार भक्ति रस की वर्षा करेंगे। साथ ही सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप (गाजियाबाद) भी अपनी प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से सूरजगढ़ धाम के हजारीलाल इंदौरिया का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जो आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाएगा। यह आयोजन श्री गोवर्धन धाम खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट, सादाबाद द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रजत अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

मनोनीत हुए सभासदों का किया स्वागत

सादाबाद। दी बार एसोसिएशन सादाबाद द्वारा शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस स्वागत समारोह में अधिवक्ता चंद्रकांत सिंह बधौतिया को नगर पंचायत का मनोनीत सभासद चुने जाने पर अधिवक्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, तहसील परिसर स्थित समाजसेवी विश्व बंधु पाराशर एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर भी नगर पंचायत सादाबाद से मनोनीत हुए नामित सभासद चंद्रकांत सिंह बधौतिया एडवोकेट एवं भाजपा मंडल महामंत्री चरन सिंह सागर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विश्व बंधु पाराशर ने कहा कि जनता को नगर की पेयजल, सड़क आदि की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयास किए जाएं। मौके पर काफी अधिवक्तागण मौजूद रहे।

भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पर होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम ,30 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर में बनेंगे 24 तीर्थंकरो के नाम से स्वागत द्वार

हाथरस। 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत धूम धाम से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय महोत्सव के तहत 29 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से माहेश्वरी धर्मशाला में एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम आयोजन प्रतिष्ठाचार्य श्री राकेश भैया जी के सानिध्य में होगा और दूसरे दिन 30 मार्च को प्रात 9 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने कहा कि शोभा यात्रा की तैयारियों की अंतिम रूप दिया है रहा है शोभायात्रा नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होगी जन्म कल्याक महोत्सव पर सभी जिन मंदिरों में भव्य सजावट की जायेगी।पूरे शहर भगवान 24 तीर्थंकरो का नाम से स्वागत द्वार बनाये जायंगे। द्विदिवसीय महोत्सव के लिए निमंत्रण पत्रिका आज हलवाई खाना स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर एवं नयागंज स्थित 1008 श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बाल पंडित विशाल जैन वैद के निर्देशन एवं अध्यक्ष श्री उमाशंकर जैन जी, महामंत्री श्री अमित जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कमलेश जैन, संरक्षक श्री धन्यकुमार जी सोगानी , श्री पद्मकुमार जी जैन के साथ विधिवत रूप से श्री जी के पावन चरणों में समर्पित किया गया। शोभा यात्रा शोभा यात्रा संयोजक जिम्मेदारी मंडी समिति के रिटायर्ड मंडी निरीक्ष उमेश चंद्र जैन को सोपी गयी है और स्वागताध्यक्ष उमेश चंद जैन कपड़ा वाले को बनाया गया है। शोभायात्रा की तैयारी में प्रमुख रूप से अनिल जैन गुड्डू विजय जैन लोहिया सुधीर जैन ज्वैलर्स संजीव जैन भूरा गगन जैन जितेंद्र जैन आशीष जैन मोनू कपिल जैन चूर्ण वाले इंजीनियर विवेक जैन ललित जैन सौरभ जैन रानू सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन धर्मेंद्र जैन राकेश जैन दिलीप जैन मुकेश जैन संदीप जैन ज्वैलर्स मनीष जैन रंगवाले अतुल जैन यतीश जैन हिमांशु जैन अनूप जैन लाल वाले सुनीत जैन सुत वाले पंकज जैन ट्रक वाले अर्पित जैन तनु जैन अतुल जैन सूत वाले आदि लोग लगे हुए है

जूडो, हॉकी , भारोत्तोलन की हुई प्रतियोगिताये

हाथरस । 17 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चौथा दिन जूनियर आयु वर्ग के जूडो बालक/बालिका, हॉकी बालिका वर्ग, भारोत्तोलन बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला अर्थ संख्या अधिकारी, श्री गीरेन्द्र कुमार,द्वारा जूडो खेल का शुभारम्भ कर के किया गया तथा पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्या अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री धीरेन्द्र धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय द्वारा जूडो एवं गारोत्तोलन खिलाडियों को एवं सुभाष बधेल, उपाध्यक्ष जिला जूडो संघ द्वारा होंकी के खिलाडयों को पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर सुनील, असलम खां, दीपा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष कराने में श्री पंकज राजपूत, श्रीमती सीमा, श्री श्री सुजी यादव, श्री अंसार हुसैन, सुश्री वर्षा रानी, हरिश सागर, रोहित शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गौरव, देवेन्द्र श्री श्रीगति सुगन, श्री लालाराम सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री गौरव राना, श्री गुलायम सिंह, होगेश्वर शर्मा, श्री राजेश कुमार, श्री जग प्रकाश श्री बलवीर सिंह, श्रीमति सुमन, श्री अजयवीर सिंह, आदि ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई।
प्रतियोगिताओं के विजेता

जूडो के परिणाम (बालक वर्ग)

  1. 40 कि०ग्रा० भार वर्ग में देवेन्द्र प्रथम, बौबी कुमार द्वितीय, सत्यम व युवराज पृतीय।
  2. 45 कि०ग्रा० भार वर्ग में यश प्रथम, करन द्वितीय, रोहित व लवकुश तृतीय।
  3. 50 कि०ग्रा० भार वर्ग में इशांत प्रथग, अर्जुन द्वितीय, कार्तिकेश व शुभ तृतीय।
  4. 55 कि०ग्रा० भार वर्ग में अमन प्रथम, करन द्वित्तीय, राहुल व ज्ञानव तृतीय।
  5. 60 कि०ग्रा० भार वर्ग में ध्रुव प्रथम, सुरेश द्वितीय, प्रशांत व उत्तम तृतीय।
  6. 66 कि०ग्रा० भार वर्ग में अरन प्रथम, सागर द्वितीय, अभिनव व बादल तृतीय।
  7. -73 कि०ग्रा० भार वर्ग में देव प्रथम, अंकित द्वितीय, आकाश व अमन तृतीय।
  8. +66 कि०ग्रा० भार वर्ग में देवांश प्रथम, अनमोल द्वितीय, गोविन्द व गोपाल तृतीय।

जूडो के परिणाम (बालिका वर्ग)

  1. 36 कि०ग्रा० भार वर्ग में विधि प्रथम, रेशू द्वितीय, राधिका व प्राची तृतीय।
  2. 40 कि०ग्रा० भार वर्ग में ईवा प्रथम, भावना द्वितीय, दिशा व शिवानी तृतीय।
  3. 44 कि०ग्रा० भार वर्ग में अनुष्का प्रथम, खुशी द्वितीय, निहारिका व छवि तृतीय।
  4. 48 कि०ग्रा० भार वर्ग में कविता प्रथम, मैगैनाली द्वितीय, शिवानी व कविता तृतीय।
  5. 52 कि०ग्रा० भार वर्ग में कविता प्रथम, खुशबू द्वितीय, सुमन व स्मृता तृतीय।
  6. 57 कि०ग्रा० भार वर्ग में वैष्णवी प्रथम, खुशी द्वितीय, वंदना व तनिष्का तृतीय।
  7. -63 कि०ग्रा० भार वर्ग में काजल प्रथम, भावना द्वितीय, डौली व सपना तृतीय।
  8. +63 कि०ग्रा० भार वर्ग में साधना प्रथम, मोहिनी द्वितीय, पूजा व नंदनी तृतीय।

हॉकी बालक वर्ग का परिणाम- ग्लोबल फील्ड हॉकी क्लब सासनी, ने गुरुकुलम की टीम को सेकण्ड हाफ में 1-0 गोल के अन्तर से हरा कर विजेता रही, तथा उपविजेता गुरुकुलम की टीम रही।

भारोत्तोलन बालिका वर्ग के परिणाम-

  1. 48 कि०ग्रा० भार वर्ग में प्रियंका प्रथम, राधा द्वितीय, भूमि तृतीय।
  2. 53 कि०ग्रा० भार वर्ग में कामिनी प्रथम, कविता द्वितीय, अनुष्का तृतीय।
  3. 58 कि०ग्रा० भार वर्ग में डौली प्रथम, लवली द्वितीय, तनिष्का तृतीय।
  4. 63 कि०ग्रा० भार वर्ग में गौरी प्रथम, साधना द्वितीय, कविता तृतीय।
  5. 69 कि०ग्रा० भार वर्ग में ईशू प्रथम, स्मृता द्वितीय, पूजा तृतीय।
  6. 77 कि०ग्रा० भार वर्ग में शालू प्रथम, काजल द्वितीय, सपना भारती तृतीय।
  7. 86 कि०ग्रा० भार वर्ग में जानवी प्रथम, मानषी द्वितीय, गीता तृतीय।
  8. +86 कि०ग्रा० भार वर्ग में अंजली प्रथम, पार्वती द्वितीय, वंदना तृतीय।
समाजसेवियों ने किया दो अज्ञात शवों का हिंदू रीति रिवाज के साथ दाहसंस्कार

हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है
दो अज्ञात शवों को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिनके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एडीएचआर उपाध्यक्ष हर्ष मित्तल व एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा ।
पहला शव सिकंद्रराराऊ कोतवाली के अंतर्गत पंत चौराहे से आगे कासगंज रोड पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसके पैर कुचले हुए थे जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि उसका एक्सीडेंट हो गया होगा और उसके पैरों के ऊपर से वाहन निकल गया मृतक ने क्रीम कलर की पैंट-शर्ट पहन रखी थी
दूसरा शव जली अवस्था में हाथरस सिटी जीआरपी को रेलवे स्टेशन हाथरस रोड के किनारे साधु का शव जली अवस्था में मिला जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष रही होगी
पुलिस द्वारा दोनों शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शवों की शिनाख्त न होने के कारण शवों को थाना व जीआरपी पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शवों के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शवों का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया
अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले साथ में तरुण राघव,नीरज गोयल,दीपांशु वार्ष्णेय,टेकपाल कुशवाहा,यश वार्ष्णेय, विशाल सौनी,आलोक अग्रवाल, कांस्टेबल इकबाल खान,, होमगार्ड उमेश यादव, कांस्टेबल संदीप चौधरी, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे

You cannot copy content of this page