Breaking News
गैस सिलेंडर नही मिलने पर श्याम गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओ का हंगामा, मौके पर पहुँची पुलिस, एजेंसी वाले बोले प्लांट से नही मिल रही गैस

हाथरस। गैस सिलेंडर नही मिलने पर उपभोक्ताओं ने नगर पालिका मार्केट स्थित श्याम गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा काटा। हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। गैस सिलेंडर की गाड़ी गोदाम पर आने और जल्द गैस सिलेंडर की डिलीवर देने की बात पर हंगामा शांत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मार्केट स्थित श्याम गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने महिला ,पुरूष आये हुये थे।

लेकिन काफी देर होने के बाद भी उनकी कोई सुन नही रहा था। परेशान होकर एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा काट रही महिलाओं ने एजेंसी पर सिलेंडर ब्लैक करने के भी आरोप लगाये है। उनका कहना था कि गैस डिलीवरी के मैसेज उनके पास आये है लेकिन सिलेंडर नही मिला है।
। वहीँ गैस एजेंसी कर्मचारी द्वारा प्लांट से गैस नही मिलने की भी बात कही जा रही है। गैस एजेंसी पर हो रहे हंगामा के दौरान वहां पहुँचे भव्यप्रभात के संवाददाता मनीष कूलवाल ने वीडियो बना लिया। काफी देर तक गैस सिलेंडर नही मिलने पर उपभोक्ता वापस लौट गये।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page