Breaking News
​सासनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

सासनी (हाथरस)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आज सासनी नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देव प्रकाश गर्ग जी की बगीची से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसके मुख्य यजमान श्री वेदप्रकाश कुशवाहा रहे। इसके पश्चात, शक्ति की अधिष्ठात्री माँ काली का विधिवत पूजन प्रांत अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अग्रवाल और डॉ विकास सिंह द्वारा संपन्न किया गया।
शोभायात्रा का औपचारिक उद्घाटन डॉ विकास शर्मा डायरेक्टर फॉक्स ग्रुप एवं जिला अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया। श्री हनुमान जी महाराज की पावन आरती महावीर सिंह बिर्रा ने उतारी।
मुख्य आकर्षण: श्रीराम दरबार और काली माँ का स्वरूप
शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की मधुर धुन और “जय श्री राम” व “वीर बजरंगी” के उद्घोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंद गिरी श्रीवास्तव किन्नर समाज से रही भारी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​शोभायात्रा का समापन भव्य आरती के साथ हुआ, जिसे किन्नर समाज के प्रमुख सूरज जी एवं उनके सहयोगियों ने संपन्न किया। कार्यक्रम के अंत में:
स्मृति चिह्न भेंट: जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला सेवा प्रमुख श्री विद्याभूषण गर्ग, संयोजक जयपाल सिंह कुशवाहा और अंकित उपाध्याय ने सभी आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
​आभार प्रदर्शन: कार्यक्रम अध्यक्ष श्री योगेश वार्ष्णेय और मंत्री श्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।उपस्थिति: इस अवसर पर श्री गोपाल प्रसाद शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, सचिन भार्गव, आशीष पाराशर, अमन भार्गव, स्वप्निल भारद्वाज शुभम शर्मा, सेट्टी, गौरव पाठक, सहित जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page