Breaking News
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की फास्ट फूड बनाने वाले प्रतिष्ठानों छापेमारी

हाथरस। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में अलीगढ़ रोड स्थित फास्ट फूड बनाने वाले प्रतिष्ठानों को फास्ट फूड बनाने में प्रयोग होने वाले मोनो सोडियम ग्लूकामेट की जांच हेतु निरीक्षण किया गया l मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ स्टार क्रस्ट,टपरी कैफे, हॉट स्पाइसी फास्ट फूड,हॉट पिज़्ज़ा किंग का निरीक्षण कर साफ-सफाई संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए और पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं l मोनोसोडियम ग्लूकोमेट के प्रयोग हेतु निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी l खाद्य सचल टीम में ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, डॉ विकास, करतार सिंह व पारुल सिंह उपस्थित रहे l

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page