विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ , जनजागरण हेतु निकाली गई रैली सदर विधायका ने हरी झन्डी दिखाकर किया रवाना
हाथरस। 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग अभियान/दस्तक अभियान का शुभारम्भ सदर विधायका श्रीमती अन्जुला माहौर, द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से रैली को हरी झन्डी दिखाकर किया गया। रैली के शुभारम्भ के अवसर पर डाॅ राजीव राॅय मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस, डाॅ राजीव गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ आर0एन0 सिंह जिला सर्वेलैन्स अधिकारी, जिला एपीडेमियोलाॅजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी एवं समस्त मलरिया स्टाफ उपस्थित था। रैली में स्कूल के विद्यार्थियों, ए0एन0एम0, आशाओं, आंगनवाडियों द्वारा पतिभाग किया गया।
संचारी रोग अभियान का प्रथम चरण दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक जनपद में संचालित किया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाता है तथा जन समुदाय को रैलियाॅ, गोष्ठियाॅ कर मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जाता है इसके अतिरिक्त पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाता है । दिनांक-10.04.2026 से प्रारम्भ होने वाले दस्तक अभियान में आशाएं एवं आंगन वाडियां घर-घर भ्रमण कर जन समुदाय को संचारी रोगों से बचाव हेतु जन मानस को जागरूक करती हैं साथ ही बुखार, आई0एल0आई0, क्षय रोग, कुष्ठ रोग व कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार करती है। नगर विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई, जल भराव वाले स्थानों पर लार्वीसाइडल दवा का छिडकाव, हैण्ड पम्प की मरम्मत का कार्य आदि सम्पन्न कराये जाते हैं। आंगनवाडी विभाग द्वारा घर-घर भ्रमण कर कुपोषित बच्चों को खोजा जाता है। पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पोलको को बाडों की सफाई हेतु पे्ररित किया जाता है।

