Breaking News
महिला कर्मचारी को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

हाथरस । नगर पालिका परिषद कार्यालय की महिला कर्मचारी को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला कर्मचारी ने ₹5000 की रिश्वत ली। यह महिला कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। शिकायतकर्ता सुमन, निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास रोड, हाथरस ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी ने उनकी फाइल आगे बढ़ाने के लिए ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुये रिश्वत लेते कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली सदर ले जाया गया।
बता दें कि महिला कर्मचारी पर वर्तमान में लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी चार्ज है।

नगर पालिका की राजनीति का शिकार हुई महिला कर्मचारी

एंटी करप्शन की टीम द्वारा रिश्वत लेने के मामले में पकड़ी गई महिला कर्मचारी पर हुई कार्यवाही को लेकर पालिका में चर्चाएं तेज हो गई है। इस कार्यवाही को पालिका की अंदरूनी राजनीत के रूप में देखा जा रहा है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page