Breaking News
नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ पर हनुमान चालीसा एवं सत्यनारायण भगवान की उतारी आरती

हाथरस। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विद्यालय में बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।


पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page