श्री रामोत्सव में हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश
हाथरस। राम ने जिस उद्देश्य को लेकर इस पृथ्वी पर जन्म लिया इस पृथ्वी पर जन्म लेने के पश्चात वास्तव में राम की जीवन यात्रा ही रामोत्सव है। उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद हाथरस द्वारा अंगूमल धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में हाथरस में प्रथम बार उपस्थित विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री मा० मुकेश विनायक खांडेकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने समस्त उपस्थित जनों के हृदय में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित कर दी। उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का संदेश दिया, साथ ही विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण विचार रखे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रत्नेश रत्न ने समरसता समाज की स्थापना में विश्व हिंदू परिषद के योगदान को रेखांकित करते हुए जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई के सिद्धांत को आज की आवश्यकता बताया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व भगवान श्री राम के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद, व आचार्य पद्धति से हुआ ।
अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
साथ ही इस गरिमामयी कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी भाईसाहब साहब, विभाग संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी (मथुरा एवं हरिगढ़ विभाग), टिंकू राणा नगर सह कार्यवाह संघ, रत्नेश रत्न रेलवे बोर्ड चैयरमेन, आदरणीय जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख संजीव सेंगर, जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण गर्ग, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति कामना शर्मा, जिला सह संयोजिका कनक खंडेलवाल, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी मेहक रावत, जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर मंत्री विजय गुप्ता,नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, नगर सह संयोजक प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख शिवांग, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोहर, नगर विद्यार्थी प्रमुख सूर्यांश एवं अन्य बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रामोत्सव का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
यह रामोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया|

