Breaking News
महावीर जन्मोत्सव पर पालना महोत्सव का भव्य आयोजन

जिनेंद्र जैन
हाथरस शहर के प्रसिद्ध महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, चेत्यालय हलवाई खाना में भगवान महावीर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य पालना महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित पालने में विराजमान कर विधिवत पालना झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पालना झुलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक स्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विशेष रूप से भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें संयम, शांति और सद्भाव की प्रेरणा देता है।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के चरणों में नमन कर विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ
कार्यक्रम में रीता जैन,पूनम जैन,शोभा जैन,सुनीता जैन,प्रतिभा जैन,अर्चना जैन,शिखा जैन,रतन जैन,अजय जैन,डिंपल जैन,जिनेंद्र जैन,धीरज जैन,अंकुर जैन,अदिति जैन,संयम जैन,कुलांश जैन, लिपिका हैं आदि लोग उपस्थित रहे

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page