यूपीपीएससी 2024 में जनपद के उपदेश कुमार को मिली, 6 रैंक, जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में करेंगे कार्य
हाथरस। यूपीपीएससी 2024 की परीक्षा में जनपद हाथरस के तीन अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आपको अवगत करा दे कि उपदेश कुमार जनपद के हाथरस जंक्शन के गांव मोह के किसान गुरुवचन सिंह के पुत्र है। वर्तमान में उपदेश कुमार पटियाली में लेखपाल के पद तैनात थे। यूपीपीएससी 2024 के परीक्षा परिणाम में जनपद के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार कुल तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इनमें उपदेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 6वीं रैंक प्राप्त की है। उपदेश कुमार की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले व गांव में गर्व का माहौल है।हाथरस तहसील क्षेत्र के गांव मोह गांव के उपदेश कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठवीं रैंक प्राप्त कर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पर पद चयनित हुए। जिससे उनके परिजनों व ग्रामीणों में अलग की खुशी का माहौल है। उपदेश कुमार के किसान पिता गुरुवचन सिंह ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से मन बहुत खुश है परिवार में जश्न जैसा माहौल है बेटे के तीन तारीख को घर वापिसी पर गांव के अंबेडकर पार्क पर पर गांव सम्मानित लोगो ने उसका भव्य स्वागत का आयोजन किया है। खुशी व्यक्त करने वालों में उपदेश कुमार के बड़े भाई प्रेमदयाल, गजेंद्र, छोटे भाई फकीर चद्र, हेमंत प्रसाद, प्रणवीर, प्रताप सिंह, मुरारी लाल, सुरेंद्र कुमार, त्रिवेदी शरण, गजेंद्र कुमार, रामू उर्फ गुड्डा, डॉ भास्कर सहित अन्य गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

