Breaking News
सेवा भारती के वार्षिकोत्सव में नाटकों एवं देशभक्ति के गीतों से बच्चों ने मनमोहा

हाथरस। सेवाभारती के वार्षिकोत्सव के रूप में कार्यकर्ताओं की लगन उनके कार्यों की एक झलक के साथ-साथ समाज के प्रति जबाब देही भी है कि समाज स्वयं देखे कि उसके सहयोग का सही उपयोग हो रहा है या नहीं।
सेवा भारती शिक्षा के माध्यम से संस्कार और नैतिकता निरोगीकाया, स्वावलम्बन हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता और ‘भजन मण्डली के माध्यम से धार्मिक जागरण के साथ सामाजिक सुरक्षा की चेतना जगाकर धर्मान्तरण और लवजेहाद जैसे कुचक्रों से बचाने का प्रयास कर रही है।
उक्त विचार लेबर कॉलौनी स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर इ0कॉ0 हाथरस के प्रांगण में आयोजित सेवा भारती की जनपद इकाई के वार्षिक समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में उक्त सेवा भारती बृज प्रदेश की उपाध्यक्षता श्रीमती डॉ0 निर्मला सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दलित, वंचित, उपेक्षित और साधन विहीन समाज संस्कारित और सजग होकर खड़ा होगा तभी देश की सामाजिक सुरक्षा अमेघ बन सकेगी। सेवा भारती के क्रियाकलापों की विस्तार से तथा उदाहरण सहित चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्व समाज के सहयोग से ही सम्भव है इसलिए उन्होंने सम्पन्न से सेवा भारती को मुख्य हस्त से सहयोग करने की आग्रह किया।
सेवा भारती ब्रजप्रदेश की भजन मण्डली प्रमुख श्रीमती सीमा कौशिक ने सेवागीत प्रस्तुत कर सेवाभारती के उद्देश्यो को बताया। इस अवसर पर सेवा भारती के विभिन्न केन्द्रो जिनमें जोगिया प्रथम, न0सिंघी, न0 अलगर्जी, रमचैला और बैनीराम बाग के बच्चो के राष्ट्र भक्ति, समाज सुधार और अन्य सम सामयिक गीत तथा नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। इन बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद, रानी झांसी बाई पर आधारित नाटक मैं रहूँ न रहूँ ये भारत रहना चाहिए प्रस्तुत कर दर्शकों को उद्वेलित कर दिया। शहीदों की फांसी पर केन्द्रित ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘मोबाइल बुरी बला है’ तथा स्वास्थ्यघाती फास्टफूड पर आधारित नाटकों ने बच्चों और युवाओं के इसके अति उपयोग से बचने का संदेश दिया। वहीं सूर्यनमस्कार और योगासन, नाटकों ने योग के महत्व को रेखांकित किया। हास्य पर आधारित ‘अनपढ़ बहू’ नाटक ने नारी शिक्षा की आवश्यकता प्रतिपादित की इस अवसर पर सेवा भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र वार्ष्णेय एवं प्रान्तीय कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत आयुर्वेद वर्क्स के स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में बच्चों की भूमिका की सराहना एवं प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल और प्रशंसनीय संचालन सेवाभारती के जिला कोषाध्यक्ष भवतेन्द्र पाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष वासुदेव माहौर एड0 ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में सेवाभारती के जिलाध्यक्ष डॉ0 वीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में ललित किशोर अग्रवाल, भंवर सिंह पौरूष, नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (व्यापार मंडल), जिला मंत्री राजीव आर्य, अनु विमल, मुकेश कुमार सिंह, शिवकुमार शर्मा, विद्यालय के प्रबन्धक मनोज अग्निहोत्री का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। पूर्व चेयरमैन डौली माहौर, अल्का वार्ष्णेय, कल्पना गुप्ता, मंजू आर्य, संघ के नगर सहकार्यवाह टिंकू राना, सीपी सिंह, रनवीर सिंह पौरूष, वैद्य मोहन बृजेश रावत, पवन गोयल, गगन गोयल, संजीव विश्नावत, श्रवण कुमार अग्रवाल, केपी सिंह शिक्षक, रामरक्षपाल सिंह, महेन्द्र लाम्बा, रामजीलाल शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, संतोष कुमार, मोहित अग्निहोत्री, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ0 कमल किशोर लामा, डॉ0 टीकम सिंह, मदन सिंह, तथा गौरांग कौशिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page