Breaking News
महावीर स्वामी ने अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्त का दिया उपदेश , एम0एल0डी0वी0 व आर0के0एस0के0 स्कूल में मनाई गई जयन्ती

हाथरस।एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज एवं तरफरा रोड़ स्थित आर0के0एस0के0 इण्टरनेशनल स्कूल में विश्व शान्ति के महान उपदेशक महावीर स्वामी की जयन्ती का भव्य आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जैन संस्कृति के 24वें एवं अन्तिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वैशाली (बिहार) के कुंड ग्राम में राजा सिद्धार्थ एवं माँ त्रिशला के महान पुत्र ने जीवन के कल्याण का मार्ग बातते हुये समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख-शान्ति हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डी0आर0बी0 काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने बतलाया कि महावीर स्वामी ने अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्त का उपदेश देते हुये बतलाया कि संसार में मनुष्य, जीव-जन्तु सभी सुखपूर्वक जीना चाहते हैं। उनके अन्दर सुख के साथ दुख की अनुभूतियां विद्यमान होती हैं। अतः उन्हें कभी सताना एवं मारना नहीं चाहिये। हम किसी के प्रति बुरा न सोचें, हमारे वचन हित, नित प्रिय हों तभी हम विश्व में शान्ति, मैत्री और समन्वय का वातावरण बना सकते हैं। आज विश्व हिंसा के दूषित वातावरण से ग्रसित है। ऐसे अवसर पर महावीर स्वामी के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का सन्देश अहंकार की भीषण ज्वाला में सुलगते हुये विश्व को शान्ति का मंलगमय संदेश प्रदान करेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0) ने कहा कि महावीर स्वामी ने अपरिग्रह का सन्देश देते हुये कहा था कि जीवन में वही सफल है, जो अपनी इच्छाओं को सीमित रखते हुये न्यायोपार्जित धन का संचय करता है, क्योंकि उन अनन्त इच्छाओं की पूर्ति करते हुये यदि हमारा बहुमूल्य जीवन कम पड़ जाता है, तो फिर तो सृष्टि की सम्पूर्ण सामग्री का अन्तिम संस्कार हो जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, ज्योति सिंह, शाजिया रफीक खान, हिमांशु गुप्ता, डाॅ0 ललित नारायन, जितेन्द्र कुमार, हर्ष सिंघल, कुनाल कटारा, शिवानी शर्मा, अनुराग खान, मौ0 दानिश, प्रियंका जैन, प्रियंका वाष्र्णेय, ललिता कुलश्रेष्ठ, निधि अरोरा, गीता गौतम, सुनीता राय, निधि शर्मा, रिया जैन, मुस्कान शर्मा, ज्योति शर्मा, पुनीत कुमार गुप्ता, जीतू अरोरा पुनीत वाष्र्णेय, सत्यवती आदि सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्डिनेटर डाॅ0 रेखा जादौन ने किया।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page