Breaking News
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, दस लोग घायल

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकटई में रविवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में एक पक्ष के दस लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। घटना में एक पक्ष ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है।
एक पक्ष के पीड़ित बन्टी पुत्र निहाल सिंह निवासी कुकटई ने कोतवाली सादाबाद में दी गई तहरीर में आरोप लगाए कि उसने अपनी निजी दादालाई संपति पर न्यायालय से स्थगन दे रखा है। तहरीर में आरोप है कि न्यायालय में स्थगन के बावजूद विपक्षी पक्ष ने विवादित भूमि पर जबरन खरंजा डालना शुरू कर दिया, जिसका उसके परिजनों ने विरोध किया और मजदूरों से ऐसा न करने के लिए कहा तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने अपने हाथों में लाठी डंडे फरसा वतमंचा लेकर गाली गलौज करते हुए आए और सभी ने उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में आशीष, रोहित, वंश, बृजेश, रवीन्द्र, वीरेन्द्र, मुन्नू बाबू, अरुण कुमार और अशोक कुमार समेत कई लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मनोज कुमार का जबड़ा फरसे के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य उक्त लोगों का गंभीर चोट आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी से बागला जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में से मनोज, बृजेश व मुन्नुलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page