पूर्ति निरीक्षकों द्वारा गैस एजेंसियों पर आकस्मिक निरीक्षण, तमनागढ़ी स्थित ए०पी० भारत गैस एजेन्सी को कारण बताओ नोटिस
हाथरस। गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड तथा कंट्रोल रूम व विभिन्न स्तरों पर घरेलू गैस से सबंधित शिकायते प्राप्त होने पर रितेश चन्द्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, हाथरस यतीशचन्द्र गुप्ता पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, रोहित कुमार पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड मुरसान, बीरेश मौर्य पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड व नगर हाथरस के साथ 29 मार्च को ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढी नगर हाथरस, सुविधा इण्डेन गैस सर्विस, रतन गढ़ी मेण्डू रोड, हाथरस तथा ओम फिलिंग स्टेशन मेण्डू रोड हाथरस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण अपरान्ह 02:00 बजे किया गया। निरीक्षण के समय एजेन्सी का गोदाम व उसके साथ लगा कार्यालय बन्द पाया गया। एजेन्सी के सूचना पट पर एजेन्सी बन्द होने का कोई भी कारण अंकित नहीं पाया गया। एजेन्सी से सम्बन्धित मोबाइल नं० 97560457895 एवं 7982047457 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त दोनों मोबाइल नम्बर बन्द पाये गये। उक्त के अतिरिक्त गोदाम पर स्टॉफ बोर्ड आदि सूचनायें प्रदर्शित नहीं पायी गयीं। एजेन्सी के कार्यालय के बाहर 03-04 उपभोक्ता खडे पाये गये. जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह गैरा रिफिल कराने में आ रही समस्या का निराकरण कराने आये है लेकिन कार्यालय/गोदाम बन्द होने के कारण एवं संबंधित मोबाइल नम्बर पर सम्पक नहीं होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में मध्य पूर्व में युद्ध के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट हाथरस में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करते हुये शिकायतों का निस्तारण संबंधित गैस एजेन्सी से दूरभाष से सम्पर्क करके कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आपूर्ति विभाग यो कार्मिक भी निरन्तु, भ्रमण पर हैं। ऐसी परिस्थति में प्रश्नगत एजेन्सी का विना किसी कारण एवं साप्ताहिक बन्दी न होने के उपरामत भी बन्द होना जनहित के प्रतिकूल एवं संबंधित नियमों के विपरीत है। उक्त के दृष्टिगत ए०पी० भारत गैस एजेन्सी, तमन्ना गढ़ी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

