Breaking News
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

सादाबाद। सादाबाद इंटर कॉलेज, सादाबाद में गठित ड्रग अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में बुधवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों से नशे से सदैव दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त रहना समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, मु. इमरान, मेवाराम, कपिल गुप्ता, निकेश कुमार तिवारी, शिखा शर्मा, संजय पाल सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page