वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की मांग, एडीएचआर के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद अनूप वाल्मीकि को दिया ज्ञापन
हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सासंद अनूप वाल्मीकि को एक ज्ञापन अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम दिया । ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि हाथरस, एटा, कासगंज एवं अलीगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिले हैं। इन जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार एवं धार्मिक कार्यों से कानपुर, प्रयागराज एवं वाराणसी की यात्रा करते हैं।
वर्तमान में इन जनपदों के यात्रियों को वंदे भारत जैसी तेज एवं आधुनिक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन से होकर गुजरती है, परंतु इसका ठहराव अलीगढ़ पर नहीं है।

अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव कराने से होने वाले लाभ:
- अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के लगभग 1 करोड़ की आबादी को सीधे प्रयागराज एवं वाराणसी की कनेक्टिविटी मिलेगी।
- छात्र, मरीज एवं व्यापारी वर्ग को कम समय में सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी।
- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज एवं वाराणसी दर्शन हेतु जाते हैं।
- अलीगढ़ एक प्रमुख जंक्शन एवं शैक्षिक केंद्र है। यहां AMU सहित कई बड़े संस्थान हैं। यहां ठहराव से राजस्व में भी वृद्धि होगी। और मांग की कि जनहित को देखते हुए ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराया जाये
इससे इस क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा कि मै स्वयं प्रयास करूंगा कि ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन अथवा हाथरस जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित हो जिससे मेरे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल, भानुप्रकाश वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

