Breaking News
बैजनाथ धाम में समरसता संकल्प अभियान आयोजित, संतों के आशीर्वाद से समाज होगा सशक्त: चरन सिंह सागर

सादाबाद (हाथरस)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन अवसर एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित #समरसतासंकल्पअभियान के अंतर्गत सादाबाद मंडल के अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील गौतम उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल संयोजन मंडल महामंत्री व मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर द्वारा किया गया।


​इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने मंदिर के पूज्य पुजारी जी को पटुका पहनाकर उनका भावपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलन कर क्षेत्र एवं संपूर्ण देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक समरसता की मंगल कामना की गई।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संतों का आशीर्वाद और गुरुओं की वाणी ही हमारे समाज को एकजुट, समरस और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें समाज में बंधुत्व व समरसता का संदेश देते हैं।
​इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला आईटी संयोजक तपन जौहर, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल महामंत्री व मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर, हर स्वरूप वर्मा, राकेश वर्मा, राजकुमार, कालू चौधरी, अंकित सागर, विजय बघेल सहित भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page