Breaking News
पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कानून एवं अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सुरक्षा, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल एवं उपयोगी तरीके से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण ने कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page