Breaking News
लखनऊ में राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले हाथरस के पदाधिकारी , संगठन विस्तार और यूजीसी नियमों पर हुई चर्चा,बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे पार्टी

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी, हाथरस के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट भी मौजूद रहे।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में युवा छात्रों से जुड़े यूजीसी के नियमों को लेकर पार्टी के रुख पर करीब दो घंटे तक विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही हाथरस जनपद में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी को हाथरस जनपद के हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी और मुरसान क्षेत्रों के 118 पदाधिकारियों तथा जनपद के 2,650 सदस्यों की सूची सौंपी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी बूथों, ग्राम पंचायतों, वार्डों, ब्लॉकों एवं तहसीलों में संगठन की कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतार सके।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 1 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक सासनी के रामलीला मैदान में श्रीराम कथा एवं श्रीरामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा विद्वान अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी को सासनी पहुंचकर श्रीराम कथा श्रवण करने का निमंत्रण दिया।
दोनों नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए सासनी आने का आश्वासन दिया। लखनऊ में राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित तथा पूर्व भाजपा विस्तारक संजीव गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page