Breaking News
गुरु पूर्णिमा पर श्री वेद भगवान शिविर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

हाथरस। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजि.) हाथरस, उत्तर प्रदेश द्वारा दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात प्रातः 11:00 बजे सिद्ध योग में सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” के नेतृत्व में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य के चित्र का विधिवत पूजन, अर्चन, आरती एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक “गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥” का सामूहिक उच्चारण किया।


कार्यक्रम के दौरान “श्री वेद भगवान की जय”, “धर्म की जय हो”, “प्राणियों में सद्भावना हो”, “विश्व का कल्याण हो”, “दाऊजी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इससे पूर्व प्रातः 4:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त में सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” ने अपने गृह मंदिर में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का विधि-विधानपूर्वक पूजन, अर्चन, आरती एवं वंदन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page