Breaking News
विद्युत समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों-व्यापारियों की अधिकारियों संग समन्वय बैठक

हाथरस। विद्युत अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह एवं सहायक विद्युत अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के सानिध्य में ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर उद्योगपतियों एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति एवं व्यापारी प्रतिनिधि देवेंद्र मोहता ने विद्युत विभाग द्वारा बढ़ाए गए विद्युत अधिभार, कथित अवैध सिक्योरिटी राशि, अघोषित एवं अत्यधिक विद्युत कटौती, बिजली दरों में वृद्धि तथा पूर्ण भुगतान के बावजूद उपभोक्ताओं के बिलों में बकाया राशि जोड़ने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा।


विद्युत अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर निर्धारित नीतियों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर नियमों का पालन कराया जा रहा है। साथ ही उद्योगपतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए हाथरस के सभी फीडरों के जूनियर इंजीनियरों (जेई) एवं संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति में सुधार करने तथा अनावश्यक कटौती से बचने के निर्देश देने की बात भी कही।
इस अवसर पर व्यापारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सर्वेश्वर फूड्स, तोता इंडस्ट्रीज सहित अनेक उद्योगपति एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page