ओबीसी बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त O-Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण, 10 जुलाई तक करें आवेदन
हाथरस। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में O-Level और CCC पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि योजना के तहत केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो तथा जिनके माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 1 लाख रुपये या उससे कम हो।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता, दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट https://backwardwelfare.up.gov.in� पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा संख्या-208, विकास भवन, हाथरस में जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग ने अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों से विभागीय पोर्टल का अवलोकन करने की अपील की है।

