Breaking News
श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा द्वारा विश्व शांति व सौहार्द के लिए किया विष्णु यज्ञ

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड), हाथरस द्वारा सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा (संवत 2083) के अवसर पर विश्व शांति एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण की कामना से विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चारों वेदों के कलश स्थापना एवं भगवान गणेश के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। यज्ञ आचार्य रूपराम शर्मा, आचार्य बागीष दत्त गौड़ तथा सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉली मोहोर एवं अधिवक्ता वासुदेव मोहोर उपस्थित रहे।


वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विष्णु को 1101 आहुतियां अर्पित की गईं तथा 101 गायत्री महामंत्र के जाप के साथ पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर सभा की ओर से श्री वेद भगवान के पुजारी पंडित रंजन पचौरी को मंदिर सेवा के प्रति समर्पण के लिए बगलबंदी, पंचवस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पंडित सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, पंडित रंजन पचौरी, पंडित देव स्वरूप शर्मा, पंडित आदित्य स्वरूप शर्मा एवं शशांक पचौरी एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा।
यज्ञ के समापन पर श्री विष्णु भगवान, श्री वेद भगवान, बलदाऊ जी महाराज एवं रेवती मैया के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page