Breaking News
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद, शिक्षकों में आक्रोश

हाथरस। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश सेवारत शिक्षकों पर टी ई टी उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त कराने व 27 जुलाई, 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु आंदोलनरत है l आज मा. मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद हाथरस आगमन के दृष्टिगत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हाथरस के जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र को उनके ही आवास पर जनपद की एल आई यू पुलिस ने नजरबंद रखा l इससे जनपद के बेसिक शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है l जिलाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शान्तिपूर्ण ढंग से अपने विरोध प्रदर्शन आयोजित करता रहा है तथा आगे भी जारी रखेगा। अन्यायपूर्ण बातों को शिक्षकों पर थोपे जाने का महासंघ विरोध करता रहेगा।

आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री डॉ. संजय गौतम ने कहा कि इस तरह से प्रशासन शिक्षकों का मनोबल नहीं तोड़ सकता, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होने तक महासंघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा l इसी श्रृंखला में शीघ्र ही माननीय सांसदों को उक्त प्रकरण को मानसून सत्र में संसद में उठाने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा ।

आक्रोश व्यक्त करने वालों में जिला संरक्षक अश्वनी शर्मा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण विमल शर्मा, मीनाक्षी सिंह व उमेश सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला मंत्री हेमंत कटारा, राजेंद्र लवानियाँ, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, जिला प्रचार मंत्री धर्मेंद्र उपाध्याय, सह जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष सासनी मनोज शर्मा, सहपऊ अजीत राना, राहुल देव सादाबाद, अंकित चौहान हाथरस, तौफीक आलम सिकन्दरा राऊ आदि रहे l

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page