Breaking News
अमीन ने बिना रसीद दिये किसान से लाखों लिये, डीएम का तहसील संग्रह कक्ष पर औचक छापा, जांच कमेटी गठित,देखें video निरीक्षण के बाद क्या बोले डीएम

हाथरस। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सदर स्थित संग्रह कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और ओसी कलेक्ट्रेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।जिलाधिकारी ने करीब डेढ़ घंटे तक पुराने अभिलेखों की गहन जांच किया।
जिलाधिकारी अतुल वत्स से जनता दर्शन में तहसील हाथरस के गाँव बघना निवासी राधे सिसोदिया पुत्र स्व0 श्री राम खिलाड़ी द्वारा शिकायत की गई कि अमीन फसली ऋण का पैसा ले लिया लेकिन रसीद नही दी गई और पैसा भी बैंक में जमा नही किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत की वास्तविकता की पुष्टि के लिए स्वयं शिकायतकर्ता के साथ तहसील सदर पहुंचकर संग्रह कार्यालय संग्रह कार्यालय का किया निरीक्षण किया।


निरक्षण में अभिलेखों यथा आरसी पंजिका, रसीद बही एवं मास्टर पंजिका का गहन परीक्षण किया। इस दौरान अमीन द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा फसली ऋण के सापेक्ष अमीन को दी गई धनराशि तथा बैंक में जमा कराई गई धनराशि का मिलान किया गया। जांच के प्रथम दृष्टया तथ्यों में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा अमीन को दी गई धनराशि की तुलना में बैंक में कम धनराशि जमा की गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी धन के गबन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस गंभीर अनियमितता को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर सिंह को जांच अधिकारी नामित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मामले की गहन जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, पटल लिपिक एवं संबंधित अमीन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page