कौशल विकास सरकार की महत्वपूर्ण योजना, युवाओ को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के लिये कर रही तैयार :अंजुला सिंह माहौर,सदर विधायक ने दो कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों का किया उद्घाटन
हाथरस । उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अंतर्गत दो कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों का सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने उद्घाटन किया। अलीगढ़ रोड, जिला पंचायत के सामने स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया वहीं सासनी हनुमान चौकी स्थित मास कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विधायक ने कहा कि सरकार की यह योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
तमनागढ़ी स्थित प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से योजना के अंतर्गत गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवक-युवतियों को हेल्थकेयर सेक्टर में हॉस्पिटल फ्रंट डेस्क कोऑर्डिनेटर के रूप में पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मास कॉलेज के प्रशिक्षण केंद्र में में दस प्रकार के प्रशिक्षण छात्राओं दिया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

