खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजनान्तर्गत पुरस्कार हेतु 30 अप्रैल तक करें आवेदन
हाथरस । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में गत न्यूनतम 03 वर्ष पुरानी स्थापित अच्छी इकाईयों/खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र से विभिन्न टेड से प्रशिक्षण प्राप्त कर जो इकाई/उद्यमी स्वंय के स्रोतो से कार्य कर रही हो। ऐसी इकाई/उद्यमी को खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजनान्तर्गत पुरस्कार हेतु चयन किया जाना है। उक्त क्रम में सम्बन्धित पात्र इकाई/उद्यमी पुरस्कार हेतु अपना आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, श्यामकुंज हाथरस में दिनांक- 30.04.2026 तक जमा कराने का कष्ट करें। जनपद स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से उद्यमियों का चयन किया जायेगा। उद्यमियों के चयन प्रक्रिया का निर्धारण न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाईयों के आधार पर किया जायेगा। ऐसी इकाईयों का चयन जनपद स्तर पर नहीं किया जायेगा जिन्हें पूर्व में पुरस्कृत किया गया है।

