जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर फूंका कांग्रेस व सपा का पुतला ,महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को जमकर कोसा
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “जन आक्रोश पदयात्रा निकाल कर कांग्रेस और सपा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। नारी शक्ति ने जमकर नारेबाजी की और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों को महिला विरोधी बताते हुये जमकर कोसा।
जन आक्रोश अभियान के तहत जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा एवँ जिले की सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर कांग्रेस और सपा के खिलाफ आक्रोश जताया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यदि विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध न करते, तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सकता था। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय के निकट सपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, प्रीति चौधरी, डॉली माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

