Breaking News
अलीगढ़ के शताब्दी नगर में श्रीराम कथा 29 अप्रैल से, अयोध्या धाम से पूज्य दीपक महाराज रहेंगे

अलीगढ़ : शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। 29 अप्रैल से शुरू हो रही श्रीराम कथा को लेकर घर घर संपर्क की बात कही गई। शताब्दी नगर श्रीराम सेवा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नौ दिवसीय कथा के पहले दिन 29 अप्रैल को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जीवन को सार्थक बनाती है, इसलिए सभी प्रतिदिन कथा का श्रवण करें। नामित पार्षद और कार्यक्रम संयोजक अजीत चौधरी ने कहा कि शताब्दी नगर क्षेत्रवासियों का कथा में बढ़चढ कर सहयोग रहता है। प्रभु श्रीराम की कथा राष्ट्र निर्माण की कथा है, इसलिए इस महायज्ञ में नगरवासियों की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से आ रहे पूज्य दीपक महाराज जी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। मंदिर के पुजारी पंडित शिव मोहन अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा में सभी की सहभागिता होगी। धर्म के क्षेत्र में नगरवासी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। मानव शर्मा ने कहा कि संत के आने से क्षेत्र पवित्र हो जाता है। हम सभी सहयोग करेंगे। इस मौके पर अंकित शर्मा, विनेश पाठक, मनोज दीक्षित, दीप्ति शर्मा आदि थे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page