पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना के सम्बंध में दी गई जानकारी ,मुख्य विकास अधिकारी ने की खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) के साथ बैठक , ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथन चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 से पहले सरकारी कर्मचारी/अधिकारी या अग्रिम पंक्ति के कार्यकतां द्वारा 07 मई 2026 से 21 मई 2026 के मध्य स्वंय जनगणना (स्व-गणना) की तैयारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कराने हेतु जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) की बैठक आयोजित की गई। वीरेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जनगणना कार्य निदेशालय से प्राप्त पी०पी०टी० के माध्यम से स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। गणना के लिये नागरिकों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना की प्रक्रियाः अपना पंजीकरण करना होगा। पोर्टल पर परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाईल नम्बर दर्ज करने के उपरान्त ओ०टी०पी० के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा। एक नोबाईल नम्बर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति अपना अथवा अपने परिवार के सदस्यों की स्व-गणना पूरे भारत में कहीं से भी कर सकता है।बनागरिक अपनी पसन्द की माषा चुनकर जिला, पिन कोड तथा गाँव व शहर की जानकारी दर्ज कर सकेगें और मानचित्र पर लाल संकेतक के माध्यम से अपने आवास का सटीक स्थान चिन्हित कर सकेगें। सेब एवं नेक्स्ट पर क्लिक करने के उपरान्त स्थान की पुष्टि होने पर मकान सूचीकरण के प्रश्नो को भरने के लिए पृष्ट खुल जायेगा।स्व-गणना में नागरिक अपने भवन के उपयोग निर्माण सामिग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, जल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के इंधन के प्रकार तथा रेडियो, टेलीविजन, इन्टरनेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाईल फोन, वाहन (दुपहिया, चार पहिया) आदि जैसी परिसम्पतियों से सम्बन्धित कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज होगें। प्रश्नों के लिए आवश्यक टूल टिप्स भी उपलब्ध होगें। प्रिव्यू के बाद फाईनल सब्मिट करने पर 11 अकों की पंजीकरण संख्या मोबाइल पर प्राप्त हो जायेगी। जिसे मकान गणना के समय जनगणना प्रगणनक को उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड स्तर पर ब्लाक प्रमुख समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम विकास एवं पंचायती राज के ग्राम से लेकर विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारियों/ अधिकारियों ऑगनवॉडी, पचायत सहायक, सफाई कर्मी, आदि को बुलाकर बैच बनाकर 07 नई 2026 से पूर्व अपने स्तर से प्रशिक्षण देगें तथा सभी ग्रान पंचायतों में पंचायती राज विभाग के उपलब्ध ई-रिक्शा, लाउडस्पीकर आदि के द्वारा प्रतिदिन प्रचार-प्रसार करायेगें। दिनांक 07 मई 2026 को प्रथम दिन मा० ब्लॉक प्रमुख के आवास पर जाकर उनकी स्व-गणना एवं अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों तथा पंचायत सहायक/सचिव के माध्यम से समस्त प्रधानों की स्व-गणना का कार्य सम्पन्न करायेगें तथा स्व-गणना की प्रगति रिपोर्ट जनपद स्तर पर उपलब्ध कराई जाये। बैठक में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) उपस्थिति रहे। जनपद में अधिक से अधिक स्व-गणना का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कराया जाये इससे देश की वास्तविक तस्वीर उभर कर आयेगी। उक्त अति महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

