नगर पालिका हाथरस के नामित सभासदों ने ली शपथ , पालिकाध्यक्ष बोली-नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
हाथरस। नगर पालिका परिषद प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासद गणों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता और डॉ• आर•सी• गोला ने पद एव गोपनीयता की शपथ ली ।
शपथ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की।

समारोह के दौरान एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता और आर.सी. गोला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने समारोह के मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया । दुपट्टा और फूलमालाएं पहनाकर नव-नियुक्त सभासदों का अभिनंदन किया गया।

सांसद अनूप प्रदान ने समारोह को संबोधित करते हुये मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दी। हाथरस नगर के उन्होंने कहा कि सभी सभासद नगर के सम्पूर्ण विकास में अपनी सार्थक जिम्मेदारी निभाते हुये और एक सुंदर और स्वच्छ नगर के संकल्प को पूरा करें।
पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने समरोहबको संबोधित करते हुये कहा कि निश्चित ही सभी सभासद गण जनसेवा के इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम सभी मिलकर नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
बता दें कि सरकार द्वारा नगर पालिका में पांच सभासद मनोनीत किए गए हैं, जिनमें से तीन मनोनीत सभासद पहले ही शपथ ले चुके थे और आज शेष दो सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम का संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर , नि• जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी , पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल मदनावत , दिलीप पोद्दार एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला महामंत्री हरिशंकर राणा भूरा पहलवान , सतेंद्र सिंह ठाकुर (सासनी वाले), क्षेत्रीय मंत्री विपिन लावनिया , क्षेत्रीय मंत्री अमित भौतका, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह , रामवीर सिंह भैया , क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अनुज चौधरी , जिला प्रभारी आईटी सेल पवन रावत , रामू माहेश्वरी , राजकुमारी गोला , लेवर कॉलोनी शक्ति केन्द्र संयोजक प्रदीप सिंह ,आदि उपस्थिति रहे।
साथ ही नगर पालिका से कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार , लेखाकार संजय अग्रवाल , नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा , राजेश परिहार , खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मुशाहिद ख़ान व ओमप्रकाश , गोपाल चतुर्वेदी , आईटीसी से अविनाश शर्मा सहित सफ़ाई मित्र सहित समस्त नगर पालिका परिवार उपस्थित रहा ।

