Breaking News
सड़क हादसे में हुई 9 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। जनपद के हाथरस जंक्शन में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महौं में बीती देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 9 वर्षीय पवन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव पोरा, कोतवाली सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है। पवन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और कक्षा तीन का छात्र था। परिजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि पवन अपने गांव से महौं में एक बारात में शामिल होने आया था। देर शाम वह कुरकुरे आदि खरीदने के लिए बाहर निकला था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page