Breaking News
केंद्रीय विद्यालय मे मनाया गया प्रवेशोत्सव, प्राचार्य महाभारत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, पुस्तक की वितरित, अभिभावकों ने बच्चों के साथ ली सेल्फी

हाथरस । शहर के तालाब चौराहा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत के लिये प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का प्रधानाध्यापक महाभारत सिंह, मुख्याध्यापक जितेंद्र शर्मा व मुख्याध्यापिका रूचि सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया। शिक्षिकों ने सभी अतिथियों का बैज व पौधा देकर सम्मानित किया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षिका रितु शर्मा ने बच्चों का तिलक, फूल व चॉकलेट देकर स्वागत किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और लोक नृत्यों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी थी।

प्राचार्य महाभारत सिंह ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से ही महान बना सा सकता है। केंद्रीय विद्यालय तकनीकी परिवर्तनों के प्रति जागरूक रहकर शिक्षा प्रणाली के तहत छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करता है। मुख्याध्यापक जीतेन्द्र शर्मा ने अभिभावकों क़ो विद्यालय की परंपराओं, कार्यप्रणाली, खेल, आधारित शिक्षण व बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी। छात्रों को स्कूल बैग व स्टेशनरी किट वितरित की गई। अभिभावकों ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली थी। संचालन नेहा अग्रवाल ने किया। इस मौक़े पर भावना पाण्डेय, अजीत कुमार, दाऊदयाल रावत, नीलम चौधरी, वंदना कोष्ठा, कदीम सिद्धकी, भारती उपाध्याय, पंकज कुमार, शिखा कपूर, चंचल वर्मा, सुरभि मित्तल, सुनील यादव मंजीत कौर, पुनिता सिंह, हिमानी राज, सुनील कुमार, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page