Breaking News
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी के बच्चों ने हाईस्कूल और इंटर मे फहराया परचम, जिला टापर्स में हाईस्कूल में तीसरा तो इंटर में चौथा स्थान प्राप्त किया

हाथरस। यूपी बोर्ड के घोषित हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में गोरांश वार्ष्णेय 93.67 अंक प्राप्त कर जिले में 3 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीँ इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम में जानवी कुशवाह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 4वां स्थान प्राप्त किया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। 3 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है। छात्र गौरांश वार्ष्णेय ने 600 में से 562 अंक (93.67%) प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं ध्रुव कुमार ने 555 अंक (92.50%) प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में ऋतुराज सिंह ने भी 555 अंक (92.50%) हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इंटरमीडिएट में जानवी कुशवाहा ने 500 में से 445 अंक (89%) प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया।
इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है तथा क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिष्ठा और बढ़ी है।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री व प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page