Breaking News
कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्यों में विलम्ब पर पेनल्टी लगाने निर्देश , डीएम ने की 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की समीक्षा

हाथरस । रु0 50 लाख से अधिक लागत की भवन/सड़क निर्माण के साथ ही अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित कार्यदायी सस्थाओं से अवशेष निमार्ण कार्याे को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने एवं विभागीय अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति की समीक्षा कर संबधित कार्यदायी संस्थाओं को अपूर्ण निर्माण कार्यों को समयावधि के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कहीं पर समस्या आ रही है तो उसे अवगत करायें, जिससे कि समय रहते हुए उस समस्या का समाधान किया जा सके, लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों में अनावश्यक विलम्ब होने पर पेनल्टी लगाने निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसी भी परियोजना के कार्य प्रारम्भ होने से समापन के मध्य गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु समय-समय पर सत्यापन/जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत हस्तांतरण से पूर्व कराये गये कार्यों का मिलान प्रस्तावित कार्ययोजना से अवश्य कर लें, जिससे कि हैण्डओवर के उपरांत किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए अवशेष कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यादायी संस्थाओं को प्रगति रिर्पाेट सुनिश्चित किये जाने हेतु फोटो ग्राफ्स सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्यााधिकारी, जिला स्पोटर््स अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग/जल निगम तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page