Breaking News
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 मई 2026 तक करे आवेदन

हाथरस । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित किया ह़ै कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत (निःशुल्क) कोचिंग यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0सी0एस0, नीट, जे0ई0ई0, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0, एस0एस0सी0, बैकिंग, रेलवे, पुलिस आदि भर्ती परीक्षा की तैयारी का संचालन पी0सी0 बागला महाविद्यालय हाथरस में 01 जुलाई 2026 से प्रदान कि जायेगी। इच्छुक छात्र/छात्राऐं 30 मई 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। अभ्यर्थी विकास भवन हाथरस, समाज कल्याण कार्यालय कमरा नं0 105 में अवेदन प्राप्त कर अन्तिम तिथि 30 मई 2026 तक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वी, 12वी, और स्नातक की छायाप्रति एवं फोटो आधार कार्ड के साथ आवेदन कर सकतेे है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के लिंक ूूूण्ंइीलनकंलण्वदम पर भी कर सकते है। कोचिंग में पुस्तकालय की नियमानुसार सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रवेश हेतु पात्रता- सिविल सेवा परीक्षा (यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0सी0एस0,) के लिये स्नातक अन्तिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र/छात्राऐं। नीट व जे0ई0ई0 हेतु कक्षा 11 एवं 12 अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण (विज्ञाान वर्ग) छात्र/छात्राऐं। एन0डी0ए0, सी0डी0एस0, एस0एस0सी0, बैकिंग, रेलवे, पुलिस आदि एक दिवसीय परीक्षा हेतु शैक्षिक अर्हताए भी सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होगी। योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय गठित समिति के निर्णयानुसार छात्र/छात्रा के प्रवेश का संचालन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये योजनान्तर्गत-कार्स को-ऑर्डिनेटर राजकुमार यादव दूरभाष नम्बर-7071365850 व कम्प्यूटर ऑपरेटर 08191816646 एवं कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page