Breaking News
हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए 85 हज़ार,घटना सीसीटीवी में हुई कैद

हाथरस। सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर स्थित एक बाइक शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी पार कर दी। इस संबंध में शोरूम स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल पुत्र मदन गोपाल अग्रवाल का सासनी कोतवाली चौराहे के पास ‘क्वालिटी मोटर्स’ के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। मयंक सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़ दिए। चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शोरूम स्वामी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की सघन जांच की जाए और चोरी गई रकम बरामद कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ये चोरी की घटना और चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page