भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी बोले- किसानो की क्षेत्र वार समस्याओं का कराया जायेगा निराकरण, किसान संघ का ग्राम समिति सम्मेलन सम्पन्न
हाथरस। भारतीय किसान संघ बृज प्रान्त जनपद हाथरस के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर,आगरा रोड हाथरस में ग्राम समिति सम्मेलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ग्राम समिति सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण,भारत माता, भगवान बलराम व दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण, व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया।मंच पर अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी , प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य , बृज प्रान्त के अध्यक्ष दिनेश शाह ,प्रान्त संघ चालक शंशाक भाटिया , बृज प्रान्त के महामंत्री धर्मेन्द्र , इनके अलावा भी संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे चौ0गुलबीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष, शिव कान्त दीक्षित संगठन मंत्री उ0प्र0/उत्तराखण्ड, धर्मेन्द्र , लक्ष्मण सिंह , अनिल कुमार बृज प्रान्त उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र बृज प्रान्त के संगठन मंत्री, भक्ति वर्धन बृज प्रान्त कोषाध्यक्ष, भगवती , अभिमन्यु , भंवर चन्द्र बृज प्रान्त मन्त्री, लाल मोहन केन्द्रीय संघ कार्यालय दिल्ली, रमेश मडाका , नरेश व हाथरस के जिला पदाधिकारीगण, आगरा,एटा, मथुरा, अलीगढ़ , कासगंज, फिरोजाबाद आदि जिलों के अध्यक्ष/मंत्री, हाथरस के समस्त विकास खन्डो व ग्राम समितियों के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अध्यक्ष के सांई रेड्डी व अन्य पदाधिकारीगणो का पुष्प माला व गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।बृज प्रान्त के अध्यक्ष दिनेश शाह द्वारा आलू के किसानों व अन्य समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में, भैया राम मौर्य द्वारा संगठन को सुदृढ़ करने हेतु ग्राम समिति यों के 01 लाख की संख्या व एक करोड़ सदस्यो की सदस्यता का लक्ष्य रखा है वर्ष 2027 में संगठन के 50वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में, शंशाक भाटिया द्वारा भी संघ व संगठन के विस्तार के सम्बन्ध में अपने विचार रखे, अखिल भारतीय अध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा,ग्राम समितियों के उत्थान के बिना सम्भव नहीं है। किसानो की क्षेत्र वार समस्याओं के निराकरण हेतु सरकारों के सम्मुख प्रस्तुत कर निराकरण कराया जायेगा चाहे हमे इसके लिए आन्दोलन ही क्यों न करना पड़े। सम्मेलन में आए सभी देवतुल्य भाईयों,मातृ शक्ति स्वरूपा बहनों को अखिल भारतीय अध्यक्ष द्वारा विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं की समीक्षा कर निराकरण कराया जाएगा। सभी उपस्थित पदाधिकारीगणो द्वारा भी संगठन को मजबूत करने में व दिए गए लक्ष्यो की पूर्ति हेतु भी आश्वासन दिया गया। जिला महिला प्रमुख चौ0माधवी सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का ध्वज अवतरण कर समापन किया गया। सम्मेलन का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह द्वारा किया गया।समापन उपरांत सभी ने भोजन किया।भोजन उपरांत अखिल भारतीय अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारीगण जिला अध्यक्ष चौ0राजपाल सिंह के ग्राम नबीपुर व पूर्व जिलाध्यक्ष चौ अजय के ग्राम सड़क नगला में शोकाकुल परिवार को उनकी माता के स्वर्गवासी होने पर सांत्वना देने पहुंचे

